29.5 C
Mumbai
Thursday, July 16, 2026
होमदेश दुनियाविजया रहाटकर नयी राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्षा नियुक्त!

विजया रहाटकर नयी राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्षा नियुक्त!

केंद्र सरकार ने विजया रहाटकर के अलावा एनसीडब्ल्यू के नयी सदस्या भी नामित की है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार डॉ. अर्चना मजूमदार को आधिकारिक तौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए एनसीडब्ल्यू का सदस्य नियुक्त किया गया है। 

Google News Follow

Related

केंद्र सरकार ने विजया राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग की नयी अध्यक्षा के रूप में नियुक्त किया है। दरसल विजय रहाटकर महाराष्ट्र के महिला आयोग की अध्यक्षा रह चुकी है। साथ ही राहटकर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से सह-प्रभारी भी थीं।

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने एक्‍स से जानकारी दी है की, “NCW को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एनसीडब्ल्यू अधिनियम 1990 की धारा 3 के अनुसार केंद्र सरकार ने विजया किशोर राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।”

शनिवार (19 अक्टूबर) को आयी सरकारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत की गई यह नियुक्ति तीन साल की अवधि या अध्यक्षा की आयु 65 वर्ष के होने या (दोनों में जो पहले हो) तक के लिये होगी।

केंद्र सरकार ने विजया रहाटकर के अलावा एनसीडब्ल्यू के नयी सदस्या भी नामित की है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार डॉ. अर्चना मजूमदार को आधिकारिक तौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए एनसीडब्ल्यू का सदस्य नियुक्त किया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,060फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें