33 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमराजनीतिPFI कार्यकर्ताओं का केरल में हिंसक आंदोलन,70 बसों में तोड़फोड़,18 घायल 

PFI कार्यकर्ताओं का केरल में हिंसक आंदोलन,70 बसों में तोड़फोड़,18 घायल 

संगठन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर की गई थी कार्रवाई 

Google News Follow

Related

केरल में पीएफआई के हिंसापूर्वक आंदोलन यह साबित करने के लिए काफी है कि यह संगठन आतंकी गतिविधियों में शामिल है। केरल में पीएफआई के ऑफिस और उससे जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद शुक्रवार को संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर रहा था। लेकिन यह प्रदर्शन हिंसक होने के बाद केरल हाई कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया। इस दौरान पीएफआई के कार्यकर्ताओं के पास से ज़िंदा बम भी बरामद किया गया। हिंसक घटना में बारह बस यात्री और छह चालक घायल हुए हैं। जबकि सत्तर से ज्यादा बसों को नुकसान पहुंचाया गया है।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया यानी पीएफआई पर गुरूवार को केरल सहित कई राज्यों में छापे मारे गए थे। कुल 11 राज्यों में संगठन के 106 ठिकानों पर छापे मारे गए थे।जिसमें सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ केरल राज्य के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन हिंसक होने के बाद केरल हाई कोर्ट ने इस मामले  में स्वतः संज्ञान लिया है। जिसमें राज्य कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली है। राज्य भर में सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाया गया। कोर्ट ने सार्वजनिक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
 ये भी पढ़ें 

योगी की राह पर हरियाणा सरकार: गैंगस्टर की इमारत पर चला बुलडोजर  

ईरानी राष्ट्रपति ने महिला पत्रकार के हिजाब नहीं पहनने पर रद्द किया इंटरव्यू

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें