32 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटऔरंगाबाद में BJP-MNS का आंदोलन : 8 दिन में एक बार पानी...

औरंगाबाद में BJP-MNS का आंदोलन : 8 दिन में एक बार पानी सप्लाई ?

इस दौरान भाजपा और मनसे कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक आंदोलन में शामिल हुए थे।

Google News Follow

Related

औरंगाबाद में आठ दिनों में एक बार पानी सप्लाई करने को लेकर पालिका के खिलाफ भाजपा-मनसे की ओर से आंदोलन जारी किया गया| 6 मई को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय केनकर और मनसे के जिलाध्यक्ष सुमित खांबेकर के नेतृत्व में औरंगाबाद शहर में पालिका की पानी सप्लाई कार्यालय के सामने आंदोलन शुरू किया है|
इन दिनों भीषण गर्मी के बावजूद पालिका द्वारा 8 दिन में एक बार शहर में पानी सप्लाई करने के कारण नागरिक दुखी व क्षुब्ध दिखाई दे रहे है|

कुछ दिन पहले इसी इलाके के लोगों ने सिडको में एन5 स्थित पानी की टंकी के पास पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया था| उस समय नगर आयुक्त ने पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। एक बार 9 से 10 दिन में पानी मिलने के बाद से नागरिकों का गुस्सा बढ़ने लगा है| इसलिए, नागरिकों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है।

इससे पहले आयुक्त ने आंदोलन के दौरान लोगों को आश्वासन दिया था| हम 15 से 20 दिन में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से कर देंगे, लेकिन दिन बीत जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई है| नागरिकों का कहना है कि आठ दिन से आने वाले पानी से भी बदबू आती है| इस दौरान भाजपा और मनसे कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक आंदोलन में शामिल हुए थे।

इस बीच, भाजपा इस गर्मी में पानी के लिए औरंगाबाद में आंदोलन कर रही है। अब मनसे ने भी भाजपा का समर्थन किया है| मनसे नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया तो वे मनसे की तर्ज पर आंदोलन करेंगे|

यह भी पढ़ें-

ज्ञानवापी स्थित श्रृंगारगौरी वीडियो ग्राफी के साथ सर्वे संपन्न

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें