28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमराजनीति'हम सर्टिफाइड गुंडे हैं': संजय राउत,कोई खुद को गुंडा कहता है क्या?...

‘हम सर्टिफाइड गुंडे हैं’: संजय राउत,कोई खुद को गुंडा कहता है क्या? अजीत पवार

MP Sanjay Raut said Shiv Sena is certified gunda party, now Maharashtra DCM Ajit Pawars reaction

Google News Follow

मुंबई। दादर इलाके में शिवसेना भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता सजय राउत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। राउत ने कहा है कि गुंडा होने का सर्टिफिकेट हमें किसी से नहीं चाहिए….हम प्रमाणित हैं। यदि कोई शिवसेना भवन को टारगेट करेगा तो हम जवाब देने के लिए आएंगे। यदि यह गुंडागर्दी कहलाता है तब हम गुंडे है। शिवसेना सांसद संजय राउत के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, कोई कुछ भी कहे, कोई भी पार्टी खुद को गुंडा नहीं मानती। आज राज्य का सीएम शिवसेना का है। मुख्यमंत्री नियमानुसार सभी को साथ लेकर काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अयोध्या में भूमि सौदा विवाद के बारे में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा की युवा इकाई ने विरोध मार्च निकाला था जिसके बाद दादर इलाके में स्थित शिवसेना भवन के बाहर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। संजय राउत ने कहा कि कल उन्हें ‘शिव प्रसाद’ मिल गया…अब स्थिति को इस स्तर पर न लाएं कि हमें उन्हें ‘शिव भोजन थाली’ देना पड़े।

गौरतलब है कि इस झड़प के बाद पुलिस ने बताया था कि 30 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (लोक सेवक के वैध आदेश की अवज्ञा) और 269 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने की आशंका) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। सात लोगों के खिलाफ दंगा, गैरकानूनी ढंग से एकत्र होने और हमले से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें