26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाराहुल गांधी को हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं: दिलीप जायसवाल! 

राहुल गांधी को हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं: दिलीप जायसवाल! 

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी अगर राजनीति में गंभीर होते तो 56-57 साल में युवा नेता नहीं कहलाते।  

Google News Follow

Related

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेशी दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जिन्हें हम गंभीरता से नहीं लेते हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी अगर राजनीति में गंभीर होते तो 56-57 साल में युवा नेता नहीं कहलाते। आज तक अगर कांग्रेस को डुबाने का किसी ने काम किया है, तो कांग्रेस की नैया राहुल गांधी के कारण डूबी है।
राहुल गांधी समय पर कभी गंभीर होते ही नहीं। आपने देखा कि जिस तरह से उन्होंने एसआईआर को लेकर यात्रा की, उसके बाद विदेश चले गए। इसलिए राहुल गांधी को हम कभी गंभीरता से नहीं लेते हैं।

राजद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान पर उन्होंने समर्थन करते हुए कहा कि सारण की सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि राजद ने अपने टिकट वितरण की शुरुआत शाहबुद्दीन के परिवार से की।

आप सोच सकते हैं कि उनकी शुरुआत कहां से हुई और राजद का चेहरा कौन होगा, यह मतदाता ने पहचान लिया है। जिस तरह वह टिकट बंटवारे कर रहे हैं, राजद जंगलराज-2 लाना चाहती है। जनता समझ गई है इसलिए एनडीए की भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष ने पहले ट्वीट किया कि आज मैं दलित हूं, इसलिए राष्ट्रीय जनता दल और उसके उम्मीदवार हमें दबाना चाहते हैं। दूसरा जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उस ऑडियो में साफ है कि पैसे का खेल हो रहा है। मैंने यह मीडिया के माध्यम से ही देखा है।

सांसद पप्पू यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि पप्पू यादव अलग-अलग दिन अलग-अलग बात बोलते हैं, इसलिए मैं बहुत ज्यादा उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन महागठबंधन आज के दिन में ‘लठबंधन’ बन चुका है। जनता एनडीए के साथ है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार का पहला चरण आज से शुरू हो रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस अभियान का उद्घाटन कर रहे हैं। इसके बाद, 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं के साथ चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी।

 
यह भी पढ़ें-

पुलिस स्मृति दिवस 2025: बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने दी श्रद्धांजलि!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें