26 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमराजनीतिपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मतदाताओं को धमका रहें है TMC के गुंडे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मतदाताओं को धमका रहें है TMC के गुंडे

‘BJP को वोट नहीं देना’

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले TMC का दिया फड़फड़ाते नजर आ रहा है। सत्ता बचाने के लिए TMC कार्यकर्ता मतदाताओं को धमका रहें है, ऐसे आरोपों को लेकर एक वीडिओ वायरल हो रहा है। वीडिओ में TMC का कथित कार्यकर्ता मतदाताओं को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो पत्रकार शफीकुल इस्लाम ने अपने यूट्यूब चैनल ‘आरामबाग TV’ पर 2 अप्रैल को साझा किया। वीडियो में एक व्यक्ति घर-घर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में वोट न देने की चेतावनी देता हुआ दिखाई दे रहा है।

क्या कहा गया वीडियो में?

वायरल वीडियो में आरोपी व्यक्ति कहते हुए सुनाई देता है, “आप लोग कमल पर वोट नहीं दे सकते। अगर वोटिंग के दिन गड़बड़ी होती है तो वोट डालने जाने की जरूरत नहीं है। मैं आपके घर मिठाई भेज दूंगा।” वह आगे कहता है, “अगर आप हमें जिताना चाहते हैं क्योंकि TMC आपके लिए 24 घंटे काम करती है, तो जो हमारा समर्थन करते हैं उन्हें वोट देना होगा। इस साल कोई भी वोट बेकार नहीं जाना चाहिए। मैं यह साफ कह रहा हूं।”

वीडियो में एक महिला भी नजर आती है, जो कथित तौर पर दबाव में आकर उसे आश्वासन देती है कि वह उसकी बात मानेगी। आरोपी गुंडा को वीडिओ में धमकाते हुए दिख रहा है, “हम देखेंगे कि किस घर से कौन वोट डाल रहा है। इस बार हमारे कैमरे मौजूद रहेंगे। यह सब लाइव होगा।”

यह बयान चुनावी प्रक्रिया की गोपनीयता और स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है, जो मुर्शिदाबाद जिले में स्थित है। पत्रकार शफीकुल इस्लाम के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा आरोपी TMC कार्यकर्ता राजू मंडल है।

इस वीडियो के सामने आने के TMC के दहशत की राजनीति की तीव्र आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताया है, जबकि अभी तक TMC इस वायरल वीडिओ पर जवाब देने से बच रही है।  विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो इससे मतदाताओं में भय का माहौल बन सकता है और चुनाव की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ पर पहुंचा, एक साल में 62% की जबरदस्त बढ़त

रक्षा मंत्री ने दिया INS अरिदमन के प्रक्षेपण का संकेत

राजपाल यादव को हाईकोर्ट से झटका: 6 करोड़ चुकाने के लिए और समय देने से इनकार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,202फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें