29.2 C
Mumbai
Sunday, July 12, 2026
होमराजनीतिपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 291 सीटों पर लड़ेगी TMC, ममता बनर्जी का...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 291 सीटों पर लड़ेगी TMC, ममता बनर्जी का 226 सीट जीतने का किया दावा

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बॅनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस  (TMC) 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र की तीन सीटें सहयोगी दल भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा(BGPM) के लिए छोड़ी गई हैं। कोलकाता स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, “हम 2026 में कम से कम 226 सीटें जीतेंगे। हमारे खिलाफ चाहे जितनी राजनीतिक साजिशें हों, हम हारने वाले नहीं हैं।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बॅनर्जी ने बताया कि पार्टी ने सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया है। 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) वर्ग से और 47 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। ममता ने यह भी कहा कि जिन नेताओं को टिकट नहीं मिल पाया है, उन्हें पार्टी में अन्य जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इसी बीच ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “आप इतने डरे हुए क्यों हैं? एजेंसियों का इस्तेमाल किए बिना, गैस संकट पैदा किए बिना और शांति बनाए रखते हुए चुनाव लड़िए।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) पर भी परोक्ष हमला कर कहा, ,जो लोग BJP के इशारे पर काम कर रहे हैं, वे चाहें तो पार्टी के लिए प्रचार कर लें या चुनाव भी लड़ लें। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। ममता ने कहा कि यदि किसी तरह की हिंसा या बिजली कटौती होती है, तो इसकी जिम्मेदारी BJP पर होगी।

भवानीपुर सीट से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। पश्चिम बंगाल का यह चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर TMC सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, तो दूसरी ओर BJP राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें:

रील के चक्कर में पिता को बोरे में भर ‘कूरियर’ कर रही थी लाड़ली बिटिया, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

उल्टा चोर कोतवाल को डांटें; उग्रवादी संगठनों को ट्रेनिंग देने वाले छह विदेशियों की रिहाई मांग रहा यूक्रेन

ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका का ‘बंकर बस्टर’ हमला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,107फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें