25 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिभारतीय टीम की भगवा जर्सी पर ममता का वार, BJP का जोरदार...

भारतीय टीम की भगवा जर्सी पर ममता का वार, BJP का जोरदार पलटवार          

Google News Follow
ममता बनर्जी ने भारतीय टीम की जर्सी पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सबकुछ भगवा रंग में रंगा जा रहा है। वहीं अब इस मामले पर बीजेपी नेताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि ममता बनर्जी बंगाल को नीले रंगों में रंग दिया है और एक दिन पूछेंगी की तिरंगा में भगवा रंग क्यों है ?

ममता बनर्जी मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने कहा कि सबकुछ भगवा रंगों में रंगा जा रहा है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, हमें विश्वास है कि वे विश्व विजेता बनेंगे … इसी दौरान ममता बनर्जी ने भारतीय टीम की प्रैक्टिस करने वाली भगवा जर्सी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब वे अभ्यास करते हैं तो उनकी ड्रेस भी भगवा ही गई है। वे पहले नीला पहनते थे। मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंगों में रंग दिया गया है। जो अस्वीकार्य है।
ममता बनर्जी के इस बयान पर बीजेपी नेताओं में आपत्ति जताई है। भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि हम विश्व कप के लिए टीम इंडिया में उनकी इच्छा का स्वागत करते हैं। जब वह कहती हैं कि भारतीय टीम का भगवाकरण हो गया है ,क्योकि वे अभ्यास के दौरान भगवा रंग की जर्सी पहनते हैं। तो तिरंगे के बारे में क्या कहेंगी,जहां भगवा सबसे ऊपर है। उन्होंने आगे पूछा कि  सूर्य की किरणों का रंग कैसा है ?
इसी तरह बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि कुछ समय के बाद वे कह सकती है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग क्यों है ? हम ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझते हैं।बीजेपी नेता दिलीप घोष ने भी ममता बनर्जी  पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की भी टीम भगवा रंग की जर्सी पहनती है तो क्या वह हिन्दू राष्ट्र हो गया।  उन्होंने कहा कि अगर गेरुआ टीम बना देंगे तो टीएमसी क्या करेगी? क्या गैलरी से कूद पड़ेंगे या गंगा में कूद जाएंगे , उन्हें कुछ नहीं करना है …    लोग भारत को गेरू से जानते हैं।
ये भी पढ़ें 

“भारत तेरे टुकड़े होंगे” का सच बताएंगी शेहला रशीद?  

भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल: मैच देखेंगे PM MODI, और कौन सेलिब्रिटी रहेंगे मौजूद    

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें