28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाRamanavami Violence: ममता को झटका, रामनवमी हिंसा की जांच NIA के हवाले

Ramanavami Violence: ममता को झटका, रामनवमी हिंसा की जांच NIA के हवाले

कलकत्ता हाई कोर्ट ने हावड़ा और दलखोला जिलों के साथ ही वेस्ट बंगाल के अन्य हिस्सों में रामनवी के अवसर पर हुई हिंसा की एनआईए जांच का आदेश दिया है।

Google News Follow

West Bengal Ramanavami Violence: कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने गुरूवार को हावड़ा और दलखोला जिलों के साथ ही वेस्ट बंगाल के अन्य हिस्सों में रामनवी के अवसर पर हुई हिंसा की एनआईए जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने बंगाल पुलिस को दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट एनआईए को सौंपने को कहा है। बता दें कि हाई कोर्ट का यह फैसला बीजेपी नेता सुवेन्द्रू अधिकारी द्वारा दायर की गई जनहित याचिका पर आया है। रामनवमी पर बंगाल में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। बीजेपी ने कोर्ट में याचिका दायर कर इस मामले की जांच एनआईए से कराये जाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि बंगाल में रामनवमी के अवसर पर राज्य के कई इलाकों में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी समय शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी की गई थी। जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान हावड़ा में उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा था और वाहनों और कई सरकारी सम्पत्तियों को आग के हवाले कर दिया था। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने इस मौके पर दुकानों में तोड़फोड़ की थी और उन्हें जला भी दिया था। ये घटनाएं बंगाल के कई जिलों में हुई थी।

इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया था कि यह हिंसा पहले से ही प्लान की हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि दो समुदाय में हिंसा हुई थी, लेकिन इसका फायदा कोई तीसरा व्यक्ति उठा रहा था। हिंसा के बाद पुलिस ने तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की थी कि इसमें राजनीति साजिश भी है।

ये भी पढ़ें

उमेश पाल हत्या कांड: “ऑपरेशन जानू” और फिर जमकर पार्टी,शाइस्ता भी….. 

बाहुबली नेता आनंद मोहन रिहा, डीएम की हत्या मामले में काट रहे थे उम्रकैद

‘द केरल स्टोरी’ खोलेगी 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन का राज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें