25 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपश्चिम बंगाल: SIR के दौरान कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में ...

पश्चिम बंगाल: SIR के दौरान कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में के सात अधिकारी निलंबित

कानूनी अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप

Google News Follow

Related

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही राज्य के मुख्य सचिव को उनके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी अधिकारियों पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े मामलों में कर्तव्य में लापरवाही और कानूनी अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप है।

रविवार (16 फरवरी) रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को भेजे गए कई पत्रों में आयोग ने विभिन्न जिलों में तैनात सात सहायक निर्वाचन निबंधन अधिकारियों (AERO) को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया। पत्र में कैडर नियंत्रक प्राधिकरण को बिना देरी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और आयोग को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इन सात अधिकारियों में से तीन मुर्शिदाबाद जिले में, दो दक्षिण 24 परगना में और एक-एक पश्चिम मेदिनीपुर तथा जलपाईगुड़ी जिले में तैनात हैं। निलंबित अधिकारियों में मुर्शिदाबाद के कृषि विभाग के सहायक निदेशक और 56-समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र के AERO डॉ. सेफौर रहमान; 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र के राजस्व अधिकारी और AERO नितीश दास; तथा 57-सुती विधानसभा क्षेत्र के ADA और AERO एस. के. मुर्शिद आलम शामिल हैं।

इसके अलावा मयनागुड़ी विकास खंड की महिला विकास अधिकारी और 16-मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र की AERO दलिया रे चौधरी को भी निलंबित किया गया है। दक्षिण 24 परगना के 139-कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र के AERO सत्यजीत दास और जॉयदीप कुंडू तथा पश्चिम मेदिनीपुर के 229-डेबरा विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त बीडीओ और AERO देबाशीष बिस्वास को भी निलंबित किया गया है।

आयोग ने इन अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में राज्य सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें:

नेपाल में राजतंत्र की वापसी चाहता है आरपीपी, मेनिफेस्टो में हिंदू राष्ट्र का भी प्रस्ताव!

पीएम मोदी करेंगे एआई एक्सपो का उद्घाटन ,13 देशों के पवेलियन होंगे शामिल!

सीसीटीवी में कैद हुआ धमाका; अवैध तरीके से बम बना रहा था परिवार

भारत में बनेगी राफेल में इस्तेमाल होने वाली ‘हैमर’ मिसाइल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,200फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें