31 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियाक्या मोदी सरकार बदलेगी देश का नाम, क्यों है कांग्रेस को आपत्ति?

क्या मोदी सरकार बदलेगी देश का नाम, क्यों है कांग्रेस को आपत्ति?

  जी 20 समिट के निमंत्रण पर "प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया" की जगह "प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत" लिखे जाने हंगामा    

Google News Follow

Related

जी 20 समिट के दौरान आयोजित होने वाले डिनर के लिए भेजे गए राष्ट्रपति के निमंत्रण पर विवाद हो गया है। इस निमंत्रण पत्र में “प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया” की जगह “प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत” लिखे जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। इसके बाद बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूछा है कि कांग्रेस को इसमें आपत्ति क्यों है?

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा “कांग्रेस को देश के सम्मान और गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है ? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीति यात्रा करने वालों को भारत माता की जय के नारे से नफ़रत क्यों है ? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे बस केवल एक परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भली भांति जानता है।”
वहीं, बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने भी कांग्रेस पर को इस मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है।

” उन्होंने कहा कि ” भारत बिलने पर भारत लिखने पर क्या दिक्कत है आपको? आपको क्यों शर्म आ रही है? कांग्रेस को स्पष्ट करना पड़ेगा कि कभी भारत माता की जय पर आपको एतराज है। वंदे मातरम पर एतराज है। यह कांग्रेस का संविधान विरोधी चेहरा है। हमारी मातृभूमि का नाम भारत है, संविधान में स्पष्ट किया गया है। तरुण चुग ने आगे कहा कि” इटली का चश्मा पहनकर कांग्रेस के लोगों का मानसिक दिवालियापन हो गया है। भारत देश के कण कण में है। इसे कोई मिटा नहीं सकता है। इसे कोई मिटा नहीं सकता है। ये जो नए नए  खिलजी आए है  ये भी मिटा नहीं पाएंगे। ”

गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन की जी 20 के डिनर में शामिल होने वाले मेहमानों के निमंत्रण पत्र पर “प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया” की जगह “प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत” लिखे जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस का कहना है कि यह “राज्यों के संघ “पर भी हमला वह। इस संबंध में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा ” तो ये खबर वास्तव में सही है।  राष्ट्रपति भवन में 9 सितंबर को जी 20 के रात्रिभोज के निमंत्रण पर “प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया” की जगह “प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत” लिखा गया है। संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है  भारत जो इंडिया है एक राज्यों का समूह होगा। अब तो राज्यों के समूह पर भी हमला हो रहा है। ”

 

ये भी पढ़ें 

 

उदयनिधि के बाद आप नेता ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात 

जानिये कब है कृष्ण जन्माष्टमी, क्या दो दिन मनाई जायेगी ?   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें