31 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभाषा विवाद की असली वजह क्या? भाजपा नेता केशव उपाध्याय ने बताई!

भाषा विवाद की असली वजह क्या? भाजपा नेता केशव उपाध्याय ने बताई!

उपाध्याय ने कहा, "बीएमसी चुनाव को देखते हुए ये लोग मराठी भाषा का दांव चल रहे हैं। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रदेश की जनता इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी। 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र की फिजाओं में इन दिनों भाषा विवाद की गूंज है। अब प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने इसकी असल वजह का खुलासा किया है। उनके मुताबिक ये सब कुछ बीएमसी चुनाव को ध्यान में रखकर गढ़ा जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के केंद्र सरकार पर हिंदी थोपने के आरोपों को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा, “इनका मराठी भाषा से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग सिर्फ अपने हितों के बारे में सोचते हैं।

जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे, तो राज्य में उर्दू भवन का निर्माण कराया था। लेकिन, इन लोगों ने मराठी भाषी की गरिमा को संरक्षित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया था। आखिर आज ये लोग किस मुंह से मराठी भाषा की बात कर रहे हैं?

उन्होंने सवाल किया कि जब मराठी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही थी और लोगों का मराठी भाषा के प्रति लगाव कम हो रहा था, तब इनका मराठी प्रेम कहां गया था?

उपाध्याय ने कहा, “बीएमसी चुनाव को देखते हुए ये लोग मराठी भाषा का दांव चल रहे हैं। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रदेश की जनता इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी। भाजपा नेता ने कोलकाता के लॉ कॉलेज में स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि वहां की कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। यह बहुत ही दुख की बात है कि पश्चिम बंगाल की पहचान अब ऐसे मामले हो गए हैं। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

गैंगरेप मामले में तीनों आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोजीत मिश्रा का संबंध तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से बताया जा रहा है। वहीं, चौथे आरोपी पिनाकी बनर्जी (जो एक कॉलेज गार्ड है) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
यह भी पढ़ें-

कोलकाता गैंगरेप पर नड्डा की निंदा, जांच को बनी चार सदस्यीय समिति!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें