29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाआय 13 लाख होगी तो क्या होगा ? कैसे लगेगा आयकर, कितनी...

आय 13 लाख होगी तो क्या होगा ? कैसे लगेगा आयकर, कितनी होगी बचत ? जानिए !

Google News Follow

शनिवार (1 फरवरी) को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर मध्यमवर्ग और वेतनभोगियों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की ओर से लाई गई नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख की आय तक टॅक्स नहीं देना होगा, साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन भी 75 हजार रूपए का दिया गया है यानि, अगर किसी करदाता की आय 12,75,000 होने पर भी टॅक्स की कटौती नहीं होगी।

वहीं केंद्र सरकार की ओर से आए स्लैब्स रेट ने भी बहुतों को परेशान किया है। इन स्लैब दरों के अनुसार शुन्य से 24 लाख और उससे ऊपर विभन्न टॅक्स दर रखी गई है, जो नीचे दिए गए चित्र अनुसार लगाई जाएंगी:

Image

कइयों ने सवाल उठाए हैं की अगर 12 लाख तक टॅक्स नहीं देना होगा तो स्लैब के अनुसार 4 लाख की आय पर ये टॅक्स कैसे शुरू हो रहें है? बता दें की, असल में टॅक्स की शुरुवात 4 लाख से हो रही है। नई कर व्यवस्ता के अनुसार जिनकी आय 12 लाख से अधिक होगी (प्लस 75,000 रुपये की मानक कटौती) उन्हें टॅक्स भरना पड़ेगा। अर्थात 12 लाख कोई स्लैब न होकर छूट होगी, इसके तहत 12 लाख 75 हजार से अधिक आय वाले करदाताओं को स्लैब रेट के अनुसार टॅक्स का भुगतान करना होगा।

उदाहरण के लिए: यदी किसी करदाता की आय 13 लाख रुपये है, तो नई कर व्यवस्था के तहत उसके कर की गणना इस प्रकार होगी:

कुल आय:
13,00,000-(स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000)= 12,25,000.
इसी 12,25,000 की राशि पर स्लैब दर के अनुसार टॅक्स की गणना होगी।
जिसमें, 4 लाख रूपए तक शून्य टॅक्स,
4 लाख से 8 लाख रुपए के बीच 5% टॅक्स= 20,000.
8 लाख से 12 लाख के बीच 10% टॅक्स = 40,000.
और 12 से 12,25,000 के ऊपर 15% टॅक्स= 3750.
वहीं तीनों स्लैब्स को मिलाकर इस करदाता को 63,750 रूपए (20000+40000+3750=63,750) का टॅक्स और इसी पर 4% शिक्षा और स्वास्थ्य उपकर (63,750*4%=2250) के साथ टॅक्स देना होगा, जो कुल 66,300 होगा।

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज महाकुंभ 2025: ब्रिटिश बैंड के मशहूर गायक मार्टिन और डकोटा ने संगम में लगाई डुबकी!

आय 13 लाख होगी तो क्या होगा ? कैसे लगेगा आयकर कितनी होगी बचत ? जानिए !

बजट 2025-26: 36 जीवन रक्षक दवाऐं होगी कर मुक्त!, अस्पतालों में होंगे डेकेयर कैंसर सेंटर!

बता दें की नई कर व्यवस्था के कारण 12 लाख की आय वाले करदाताओं को 80,000 रुपए का लाभ होगा जबकि,  18,00,000 की आय वाले करदाताओं को 70,000 रुपए का लाभ मिलेगा। वहीं 25 लाख की आय वाले करदाताओं को 1,10,000 का फायदा होगा।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें