29 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमक्राईमनामापार्थ चटर्जी की 'करीबी' कौन है अर्पिता मुखर्जी?

पार्थ चटर्जी की ‘करीबी’ कौन है अर्पिता मुखर्जी?

Google News Follow

Related

टीएमसी में नेता पार्थ चटर्जी की करीब अर्पिता मुखर्जी के पास से करीब 20 करोड़ रूपये कैश मिलने से ममता बनर्जी की पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को पार्थ चटर्जी का “करीबी सहयोगी” बताया है। बताया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी अभिनेत्री हैं और वह कई बंगाली, उड़िया के साथ तमिल फिल्मों में काम किया है। फेसबुक बायो के अनुसार, अर्पिता मुखर्जी बंगाली सुपरस्टार अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ भी बंगाली फिल्मों में अभिनय किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि, अर्पिता मुखर्जी 2019-20 में पार्थ चटर्जी की दुर्गा पूजा समिति के प्रचार अभियान से जुडी थीं। इसे नकटाला उदयन संघ भी कहा जाता है। बताया जा रहा है कि पार्थ चटर्जी की दुर्गा समिति कोलकाता की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा समितियों में से एक है। समिति के पोस्टरों में पार्थ चटर्जी को समिति का अध्यक्ष बताया गया है।

वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्थ चटर्जी अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी के आवास पर अक्सर आते जाते रहते थे। शुक्रवार को ईडी द्वारा एसएससी भर्ती घोटाले में की जा रही कार्रवाई के दौरान के अर्पिता मुखर्जी के घर 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया। जिसके बाद से उनका नाम चर्चा में है। उनके आवास लगभग 20 मोबाइल भी बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें 

शिक्षक भर्ती घोटाला: टीएमसी नेता और मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार

हांगकांग में नीरव मोदी की 253 करोड़ की संपत्ति जब्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,155फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें