30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकौन हैं निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी, जो PM मोदी के...

कौन हैं निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी, जो PM मोदी के हैं आंख-कान

प्रतीक दोशी गुजरात के रहने वाले हैं। वे नरेंद्र मोदी से गुजरात के मुख़्यमंत्री रहते हुए उनके साथ काम कर रहे हैं।  प्रतीक दोशी गुजरात सीएम ऑफिस में काम कर चुके हैं।                    

Google News Follow

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की सादे समारोह में सम्पन्न है। उनकी शादी एकदम सादे समारोह में हुई। इस शादी में कोई भी वीआईपी व्यक्ति शामिल नहीं हुए थे। इस शादी में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीं, इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोगों में चर्चा है कि आखिर परकला वांगमयी के पति कौन हैं। किसके साथ वित्त मंत्री के बेटी की शादी हुई है।

बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ परकला वांगमयी की शादी हुई है। उनका नाम प्रतीक दोशी हैं। वे गुजरात के रहने वाले हैं। वे नरेंद्र मोदी से गुजरात के मुख़्यमंत्री रहते हुए उनके साथ काम कर रहे हैं। तब प्रतीक दोशी गुजरात सीएम ऑफिस में काम करते थे। उन्होंने रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम किया हुआ है। फ़िलहाल वे पीएम मोदी के आंख कान कहे जाते हैं। प्रतीक दोशी पीएम मोदी के मुख्य सहयोगी हैं और पीएमओ में कार्यरत हैं। पीएम मोदी निर्मला सीतारमण के दामाद पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। प्रतीक दोशी पीएमओ के कार्यालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर हैं। प्रतीक दोशी सिंगापुर से ग्रेजुएशन किया हुआ है। पीएमओ में रिसर्च एंड स्ट्रैटजी विंग में काम करते हैं।

पीएम मोदी जब दूसरी बार  देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने प्रतीक दोशी को जून 2019 में संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया था। प्रतीक दोशी को पीएम नरेंद्र मोदी का आंख कान कहा जाता हैं। वे पीएम मोदी के महत्वपूर्ण लोगों का पूरा भूगोल जानकारी रखते हैं। एक तरह से यह भी कहा जा सकता है कि वे संबंधित व्यक्ति की हर जानकारी रखते हैं कि क्या खाते हैं, किसके साथ उठते -बैठते हैं, क्या पसंद है क्या नहीं पसंद है आदि आदि। प्रतीक दोशी लोगों के नियुक्ति और हायरिंग पर भी पीएम मोदी को संबंधित व्यक्ति के बारे में इनपुट और फीडबैक जानकारी देते हैं।
 सबसे बड़ी बात यह है कि प्रतीक दोषी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। उनके बारे में सोशल मीडिया किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं दोशी किसी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। बताया जाता है कि प्रतीक दोशी  लो प्रोफ़ाइल में रहना पसंद करते हैं। वहीं उनकी पत्नी यानी निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की बात करें तो वे  मिंट लाउंज के बुक्स एंड कल्चरल सेक्शन एक फीचर लेखक के तौर पर जुडी हुई हैं। परकला वांगमयी और प्रतीक दोशी की शादी हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुई। दोनों की शादी उड्डपीा अदामरू मठ के संतों ने वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें

US में पीएम नरेंद्र मोदी रचेंगे इतिहास, जाने क्या-क्या होने वाला है ?  

शरद पवार को जान से मारने की धमकी, सुप्रिया सुले मुंबई कमिश्नर से मांगा “न्याय”  

नई मुसीबत में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में चलेगा मुकदमा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें