29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियानरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से किसे हो सकती है परेशानी?

नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से किसे हो सकती है परेशानी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे ऐसी अटकले लगाई जा रही है।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 सितंबर) की सुबह अमेरिका दौरे पर रवाना हो चुके है। वे अमेरिका में तीन दिवसीय यात्रा पर है। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र की महासभा सहीत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और जो बाइडन लोगों दोनों देशों के व्यापर, शिक्षा के सबंधों का जायजा लेंगे। साथ ही अमेरिका के बड़े उद्योगपतियों से बातचीत भी करेंगे। ऐसे में भारत के दुश्मनों और अमेरिका में बैठी एंटी-इंडिया लॉबी को इस दौरे से परेशानी हो सकती है।

दरसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की महासभा को संबोधित करने वाले है, जिसमें वो जरूर आतंकवाद और आतंकवाद का पोषण करने वालो फंडिंग का जिक्र करेंगे, जिससे पाकिस्तान ने आधुनिक हथियार हाथ में थमाकर भेजे आतंकियों को प्रधानमंत्री द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। साथ ही नरेंद्र मोदी QUAD की बैठक में शामिल होंगे, जिसमें दक्षिणी प्रशांत महासागर में चीन की हरकतों को काबू करने के साथ ही भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया इन चार देशों के अंतर्गत व्यापर और सबंधों के पर चर्चा होगी। इस बात से चीन को परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

तिरुपति प्रसाद विवाद पर अभिनेता प्रकाश राज ने की पवन कल्याण की आलोचना!

​जब रक्षक ही बने भक्षक: अपनी पीड़ा बताते हुए ​उड़ीसा​ की पीड़िता की आंखों में आंसू आ गए​!

Who is Rinson Jose: लेबनान पेजर ब्लास्ट का केरल कनेक्शन!

साथ ही प्रधानमंत्री अमेरिका स्थित भारतीयों से मन की बात करने वाले है। आप को बता दें, भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका दौरे से लौटे है, जहां उन्होंने मोदी पर कस-कस टिप्पणियां की थी। लेकिन मोदी न्यूयॉर्क में अप्रवासी भारतीयों के साथ कार्यक्रम में राहुल गांधी को जवाब देना संभव है। इसके अलावा प्रधानमंत्री AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अब अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करने वाले है।

दौरान अनुमान लगाया जा रहा है की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे ऐसी अटकले लगाई जा रही है। आप को बता दें, डोनाल्ड ट्रंप फिर एक बार अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष के चुनाव में उमीदवार है। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप और मोदी की दोस्ती सभी जानते है। ऐसे में मोदी की ट्रंप से मुलाकात जो बाइडेन और कमला हैरिस के मुंह पर तमाचा होगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें