29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियामनीष कश्यप के समर्थन में #gobackstalin सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड  ...

मनीष कश्यप के समर्थन में #gobackstalin सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड   

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में कथित रूप से हिंसा भड़काने का आरोप है। 

Google News Follow
बिहार में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने पटना आ रहे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का सोशल मीडिया पर बहिष्कार किया जा रहा है। बिहार के मनीष कश्यप पर लगाए गए एनएसए के खिलाफ बिहार के लोगों में गुस्सा है। मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में कथित रूप से हिंसा भड़काने का आरोप है। राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने स्टालिन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पार्टी द्वारा अपील की गई है कि मनीष कश्यप के समर्थन में स्टालिन का जमकर विरोध किया जाना चाहिये।

चन्दन शर्मा नामक ट्वीटर ने मनीष कश्यप के समर्थन में ट्वीट करते लिखा है कि ” तमिलनाडु का मुक्यमंत्री एमके स्तालिन 23 जून को पटना आ रहा है। उसने  राष्ट्रवादी मनीष कश्यप पर एनएसए लगाया है। हमारा समर्थन #gobackstalin हैशटैग को है और आपका भी समर्थन भी चाहिए। एक दूसरा यूजर्स आरडीएस ने लिखा है कि स्टालिन की यात्रा का विरोध करने के लिए पांच कारण बताया है। पहला तमिलनाडु में दलितों पर अत्याचार , दूसरा मनीष कश्यप पर एनएसए , तीसरा पार्टी द्वारा हिन्दू विरोधी बयान ,चौथा  जातिवादी राजनीति , पांचवां  हिंदी भाषा के खिलाफ।

वहीं डॉक्टर प्राची साध्वी ने मनीष कश्यप के छोटे भाई का वीडियो जारी करते किया है। साध्वी ने कैप्शन में लिखा है कि सन ऑफ़ बिहार मनीष कश्यप के छोटे भाई करन कश्यप  ने वीडियो जारी कर समर्थन की अपील की है।  गौरतलब है कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में कथित रूप से हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में वह तमिलनाडु के मदुरै जेल बंद है। मनीष  कश्यप पर फर्जी वीडियो के जरिये हिंसा फैलाने का आरोप है।
ये भी पढ़ें   

विपक्षी जुटान से पहले नीतीश को झटका, जीतन राम मांझी एनडीए में शामिल   

 

आदिपुरुष के स्टार कास्ट, डायरेक्टर और राइटर के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में FIR दर्ज

PM मोदी, अमित शाह और बिहार के CM नीतीश को मिली जान से मारने की धमकी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें