31.7 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमराजनीतिएक महीने के लिए क्यों चुनी गई आप की मेयर?

एक महीने के लिए क्यों चुनी गई आप की मेयर?

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर शैली ओबेरॉय को मेयर पद के चुनाव में भारी मत से जीत मिली।

Google News Follow

Related

दिल्ली मेयर चुनाव कराने को लेकर लगातार तीन बैठकों से बने गतिरोध के बाद आखिरकार आज बुधवार को दिल्ली को नया मेयर मिल ही गया। दिल्ली नगर निगम सदन में मेयर चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही कुछ देर में चुनाव के नतीजे भी सामने आ गए। जिसमें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर शैली ओबेरॉय को मेयर पद के चुनाव में भारी मत से जीत मिली है। वहीं भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को महज 116 वोट मिले हैं। जबकि आप की उम्मीदवार को 150 वोट मिले हैं। वहीं, कुल वोटों की संख्या 266 रही।

शैली ओबरॉय पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से जीत हासिल कर एमसीडी पहुंची हैं। हालांकि चुनी गई मेयर का कार्यकाल लगभग एक महीने का ही होगा। अप्रैल में फिर से एमसीडी का चुनाव कराया जाएगा, क्योंकि मेयर का कार्यकाल एक अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए होता है।

शैली ओबेरॉय की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने बधाई दी। शैली ओबरॉय की प्रोफाइल की बात करें तो वो काफी पढ़ी लिखी हैं। पिछले साल ही डॉ. शैली ने इग्नू से पीएचडी की और अब एमसीडी में मेयर की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। शैली के अलग-अलग विषयों पर शैली के अब तक 35 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें से एक को 2018 में सर्वश्रेष्ठ भी चुना गया था।

ये भी देखें 

तारिक को जान से मारने की धमकी, रुश्दी का हमलावर ईरान में सम्मानित   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें