27 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमराजनीतिभाजपा से नाराज नीतीश कुमार, थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

भाजपा से नाराज नीतीश कुमार, थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

बिहार में राजनीतिक हलचल  तेज, सोनिया गांधी से बात करने की चर्चा 

Google News Follow
बिहार में राजनीतिक हलचल लगातार तेज हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) और भाजपा का गठबंधन टूट सकता है। नीतीश कुमार और भाजपा के मध्य चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई। खबर यह भी है कि जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने पहले ही मोदी के कैबिनेट में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नीति आयोग की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित अन्य कई बड़े नेता शामिल हुए थे।  देखने वाली बात यह है कि इस मीटिंग में नीतीश ने बीमारी का कारण बताते हुए शामिल ना होने की बात कहीं। परंतु वहीं दूसरी तरफ नीतीश बिहार की राजधानी पटना में आयोजित दो अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए थे। नीतीश कुमार भाजपा से नाराजगी के चलते अब तक लगभग चार केन्द्रीय बैठकें छोड़ चुके है।

बिहार में चल रहे सियासी विवाद में अब कांग्रेस का नाम भी सामने आ रहा है। खबर यह भी है कि रविवार के दिन नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की। जबकि कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों और एमएलसी (विधान परिषद के सदस्य) को पटना में ही रहने को कहा है। काग्रेस नेता अजित शर्मा ने कहा कि उपस्थित सियासी माहौल के बीच काँग्रेस के सभी विधायकों को पटना पहुँचने के लिए कहा गया है।

बिहार में व्याप्त सियासी हलचल के बीच कयास लगाए जा रहे है कि बहुत ही जल्द बड़े फेरबदल देखे जा सकते है। इसके साथ ही जेडीयू और भाजपा के अलग होने के कयास भी तेज हो गए है। बीते शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया। बिहार में नीतीश और आरसीपी सिंह के मध्य विवाद पहले से ही प्रारंभ थे। आरसीपी सिंह पर आरोप था कि वे नीतीश की अनुमति के बिना ही केन्द्रीय मंत्री बन गए थे।
ये भी पढ़ें 

 

पाकिस्तान ​​से​ PM मोदी की बहन ने राखी भेजी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें