28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली सरकार के सौ दिन पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे...

दिल्ली सरकार के सौ दिन पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे : सीएम रेखा गुप्ता!

इस बार दिल्ली में कहीं पर भी जलभराव की समस्या पैदा नहीं हुई। अब तक तीन बार दिल्ली में भारी बारिश हो चुकी है। लेकिन, व्यवस्थित तरीके से पानी की निकासी हो रही है। कहीं पर भी जलभराव की समस्या नहीं हुई है। 

Google News Follow
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बताया कि 30 मई को उनकी सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। इस खास अवसर पर वह अपनी सरकार से जुड़े रिपोर्ट कार्ड को पेश करेंगी। इस रिपोर्ट में बताया जाएगा कि अब तक दिल्ली सरकार की तरफ से जनता के हित के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए चौबीस घंटे काम किया है। हम एक दिन भी नहीं बैठे हैं। हमने यह कोशिश की है कि दिल्ली की जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो।

उन्होंने कहा कि हमारा यह कर्तव्य बन जाता है कि जिस दिल्ली की जनता ने हमें सत्ता में पहुंचाया, उन्हें हम यह बताएं कि हमारी सरकार ने अब तक उनके लिए क्या-क्या काम किए हैं? हम लोग दिल्ली में कौन-कौन सी योजनाएं लेकर आए हैं? हमने कौन-कौन से फैसले लिए हैं?

उन्होंने जलभराव की समस्या को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में कहीं पर भी जलभराव की समस्या पैदा नहीं हुई। अब तक तीन बार दिल्ली में भारी बारिश हो चुकी है। लेकिन, व्यवस्थित तरीके से पानी की निकासी हो रही है। कहीं पर भी जलभराव की समस्या नहीं हुई है।

अगर बारिश हो रही है, तो जाहिर सी बात है कि थोड़ा बहुत पानी कहीं न कहीं जमा रह जाता है, लेकिन अब यह लंबे समय तक नहीं रहेगा, क्योंकि हमने पानी की निकासी की पूरी व्यवस्था की है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि दिल्ली में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो।

उन्होंने आगे कहा कि 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा सभी नालों से निकाला गया। हमने समुचित तरीके से नालों की सफाई की है। इस बार दिल्ली में सबसे कम जलभराव की समस्या है। एक-एक जलभराव वाले चिन्हित स्थलों के लिए हमने नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की थी, जिसकी निगरानी की जा रही है। अगर कोई भी अधिकारी इस मामले में कोताही बरतते पाया गया, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि हमने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। हम हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम कोरोना के मामलों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें-

आदित्य ठाकरे की आलोचना बचकानी, भाजपा विधायक भातखलकर ने किया करारा पलटवार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें