27.1 C
Mumbai
Sunday, July 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटम्यांमार सीमारेखा पर लगेंगी तारें; होम मिनिस्ट्री के अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर...

म्यांमार सीमारेखा पर लगेंगी तारें; होम मिनिस्ट्री के अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर सरकार को DPR बनाने के आदेश!

आपको बता दें की भारत म्यांमार से 1643 किलोमीटर लंबी आंतरराष्ट्रीय सिमा रेखा साझा करता है,जिसमें मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश इन राज्यों की सीमाएं म्यांमार से मिलती है।

Google News Follow

Related

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने आसाम राइफल समेत मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश सरकारों को म्यांमार से लगनेवाली सीमारेखा पर तारों की फेन्स बनाने को लेकर डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) पेश करने के आदेश दिए है।

आपको बता दें, भारत और म्यांमार सीमारेखा मणिपुर में 243 किलोमीटर, तो अरुणाचल प्रदेश में 480 किलोमीटर की सीमारेखा पर फेंसिंग करने का जिक्र इस आदेश में किया गया है। गृह मंत्रालय का कहना है की इस डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के जरिए, भारत म्यांमार सीमारेखा की मजबूती के लिए फेंसिंग के काम में तेजी लायी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के मुख्य सचिवों को तारें लगाने के लिए भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्रों के स्थान/संरेखण को अंतिम रूप देने के लिए असम राइफल्स, बॉर्डर रोड ओर्गनइजेशन और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठकें और चर्चा करने के लिए कहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा को विकास की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय का पत्र भी साझा किया।

आपको बता दें की भारत म्यांमार से 1643 किलोमीटर लंबी आंतरराष्ट्रीय सिमा रेखा साझा करता है,जिसमें मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश इन राज्यों की सीमाएं म्यांमार से मिलती है।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में भारत-म्यांमार सिमा क्षेत्र में केवल 10 किलोमीटर की सीमारेखा पर तारों की फेंस लगाई गई है। हालाँकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फरवरी में संपूर्ण भारत-म्यांमार सिमा की फेंसिंग की बात की थी जिसके बाद नागालैंड और मिज़ोरम में प्रोटेस्ट भी उठे थे। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सर्कार द्वारा मणिपुर और अरुणाचल की सीमारेखा से फेंसिंग के काम को शुरुवात करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान: इमरान खान को PM बनवाने वाला फैज हमीद गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें