27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमदेश दुनियामहिला आयोग ने चित्रा वाघ को भेजा नोटिस!

महिला आयोग ने चित्रा वाघ को भेजा नोटिस!

महिला आयोग मुझे नोटिस भेजने की बजाए उर्फी को नोटिस थमाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करे- चित्र वाघ

Google News Follow

Related

उर्फी जावेद और भाजपा नेता चित्रा वाघ के बीच की जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, हाल ही में चित्रा ने उर्फी पर निशाना साधते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में इस तरह का नंगा नाच नहीं चलेगा। इस बयान पर उर्फी ने भी पलटवार किया था और कहा था कि उनका ऐसा नाच जारी रहेगा। इसके बाद चित्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के महिला आयोग पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य की महिला आयोग से यह सवाल किया था कि उन्होंने उर्फी जावेद पर कार्रवाई क्यों नहीं किया? चित्रा के मुताबिक अगर महिला आयोग वेब सीरीज अनुराधा के एक पोस्टर को अश्लील बताकर अभिनेत्री तेजस्विनी पांडे को नोटिस जारी कर सकता है तो उर्फी पर ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं?

वहीं भाजपा नेता के इस बयान के बाद महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। पूरे मामले पर बात करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने कहा कि अनुराधा वेब सीरीज के लिए किसी अभिनेत्री को नहीं बल्कि इसके निर्माता को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के आरोप ने आयोग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।महिला आयोग ने कहा कि चित्रा वाघ ने अगर दो दिन के अंदर इसका जवाब नहीं दिया तो महिला आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

हालांकि नोटिस जारी होने के बाद अब चित्रा वाघ की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा कि ‘ऐसे 56 नोटिस आते रहते हैं, एक और नोटिस आ गया है तो क्या हुआ। सोचने वाली बात यह है कि जो नंगा नाच कर रही है, उसे नोटिस नहीं भेजा जा रहा, जो इस पर आपत्ति जता रहा, उसे नोटिस आ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग मुझे नोटिस भेजने की बजाए उर्फी को नोटिस थमाए और उसके खिलाफ कार्रवाई करे।’

ये भी देखें 

​’कपड़े से ज्यादा नग्नता विचार और भाषा में होती है’​: चित्रा वाघ का जवाब​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें