31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियामहिला दिवस: मध्य प्रदेश के सीएम की सुरक्षा अब संभालेंगी महिला कर्मचारी!

महिला दिवस: मध्य प्रदेश के सीएम की सुरक्षा अब संभालेंगी महिला कर्मचारी!

मुख्यमंत्री मोहन यादव की चालक सीट पर सवार इंस्पेक्टर इरशाद अली का कहना है कि महिलाओं को यह संदेश मिल चुका है कि महिला सशक्तीकरण हो रहा है।

Google News Follow
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश में अभिनव प्रयोग किए गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के पास रही। वहीं, अन्य व्यवस्थाएं भी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने ही संभालीं।

सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है, वहीं मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं। कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। ओएसडी का दायित्व अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही हैं और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में मां और बहन प्रधान है, इसीलिए हमने अपने देश का नाम भी भारत माता रखा है। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय जगत की दृष्टि से 8 मार्च महिला दिवस है। सभी बहनों को बधाई देता हूं। आज हमारी गाड़ी संचालन से लेकर सारी सुरक्षा की व्यवस्था, सहायक से लेकर सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी महिला-बहनों ने संभाली है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की चालक सीट पर सवार इंस्पेक्टर इरशाद अली का कहना है कि महिलाओं को यह संदेश मिल चुका है कि महिला सशक्तीकरण हो रहा है। महिला किसी से कम नहीं हैं, जो पुरुष कर सकते हैं, उससे बेहतर महिलाएं कर सकती हैं। ऐसे मौके मिलते रहने चाहिए, जिससे महिलाएं अपने को साबित कर सकें।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सोनम शर्मा ने कहा कि इस पहल से समाज में यही संदेश जाएगा कि जो काम पुरुष कर सकते हैं, वह काम महिलाएं भी कर सकती हैं, महिलाएं अपने आप को पीछे न समझें।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी भोपाल सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी जिंदगी में आ रहे बदलाव की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें-

महिला दिवस: पिछले 10 वर्षों में महिला लोको पायलटों की संख्या में 5 गुना वृद्धि!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें