27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिमहिला आरक्षण बिल राज्यसभा में भी पास  

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में भी पास  

बिल को पक्ष में 215 वोट मिले, जबकि इसके विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ें।

Google News Follow

लोकसभा में के बाद गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में भी पास हो गया। राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल को पक्ष में 215 वोट मिले, जबकि इसके विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ें। अब यह विधेयक कानून रूप में तब्दील हो गया है। बता दें कि, महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई वोट के साथ पास हुआ था। इसके साथ ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

इस विधेयक को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि “यह देश की लोकतंत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण लम्हा है। साथ ही नारी शक्ति वंदन अभियान के लिए वोट करने वाले सभी राज्यसभा सदस्यों को धन्यवाद दिया। बता दें कि इस दौरान सभी सदस्यों ने मल्टीमीडिया डिवाइस से अपने मत का प्रयोग किया। अब इस बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा जाएगा। वहां मंजूरी मिलने के बाद  यह विधेयक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” हो जाएगा।

राज्यसभा महिला आरक्षण बिल पास होने बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण का प्रावधान करने वाला संविधान विधेयक दोनों सदनों से पास होते ही भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 2009 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं की मौजूदगी 33 प्रतिशत सुनिश्चित हो जाएगी।

ये भी पढ़ें 

 

विदेश जाने के बजाय आनंद विहार रेलवे पर राहुल गांधी का “राजनीति सैर”  

2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करना असंभव, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें