29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियाटिकट बंटवारे पर कार्यकर्ताओं का असंतोष जायज: कांग्रेस प्रभारी!

टिकट बंटवारे पर कार्यकर्ताओं का असंतोष जायज: कांग्रेस प्रभारी!

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "किसी भी चुनाव में, किसी भी पार्टी में और किसी भी राज्य में जब भी टिकट वितरण होता है|

Google News Follow
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां चरम पर हैं, जहां महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर तय है। इसी बीच कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर कलह देखने को मिला। रविवार को बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष को स्वीकार किया और कहा कि अभी हमारा पूरा फोकस चुनाव लड़ने पर है।

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “किसी भी चुनाव में, किसी भी पार्टी में और किसी भी राज्य में जब भी टिकट वितरण होता है, तो कुछ असंतोष जरूर होता है। हमारे कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है। इस मुद्दे को हम पार्टी के स्तर पर सुलझा लेंगे।”

उन्होंने कहा, “हमारा सारा फोकस चुनाव लड़ने पर है। बिहार के लोगों के मुद्दों को सुलझाने के लिए हमारे पास एक मजबूत एजेंडा है और हमारी एक युवा टीम है। हमें उम्मीद है कि बिहार इस बात को समझेगा कि अब बदलाव जरूरी है। एकजुट होकर बिहार के लोगों के लिए बिहार की समस्याओं को लेकर एक मजबूत विजन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।”

कांग्रेस प्रभारी ने बताया, “कांग्रेस की चुनावी रिव्यू हुई थी, जिसमें शीर्ष नेता शामिल हुए और आगे की रणनीति बनाई गई। जिला स्तर पर मौजूद पदाधिकारियों के साथ हमारी चर्चा हुई। इस चर्चा के आधार पर हम आगे बढ़ने वाले हैं।”

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनावी जनसभा को लेकर अल्लावरू ने कहा, “राहुल गांधी जल्द आने वाले हैं। लेकिन असली मुद्दा यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन है?

हमारी तरफ से इस मुद्दे पर पूरी क्लैरिटी है, लेकिन उनकी (एनडीए) तरफ से अमित शाह ने खुद कहा है कि नीतीश कुमार चुनाव तक मुख्यमंत्री हैं, उसके बाद देखा जाएगा। ऐसे में अमित शाह खुले तौर पर कहना चाहते हैं कि चुनाव तक नीतीश कुमार को हम मुख्यमंत्री रखेंगे, लेकिन उसके बाद अपनी चलाएंगे।”
यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें