30.3 C
Mumbai
Saturday, June 6, 2026
होमदेश दुनियाWrestlers Protest: जंतर मंतर पर किसानों को आने से पुलिस ने टिकरी...

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर किसानों को आने से पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर रोका

पहलवानों के समर्थन बमन हरियाणा पंजाब और पश्चिम यूपी से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचने वाले हैं।    

Google News Follow

Related

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे किसानों और किसान संघ के नेताओं को टिकरी बॉर्डर पर को पुलिस ने रोक लिया। पिछले दिनों से कई राजनीतिक दल के नेता इस प्रदर्शन में पहुंचकर अपना समर्थन दिया है। वहीं खाप से जुडी कुछ महिलाएं भी जंतर मंतर पर पहुंची हैं।

बताया जा रहा है कि पहलवानों के समर्थन में हरियाणा पंजाब और पश्चिम यूपी से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचने वाले हैं। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की बात कही जा रही है। जिसको देखकर सीमाओं पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। इस बीच टिकरी सीमा पर किसानों के एक समूह को पुलिस ने वही रोकर दिया है और उन्हें आगे नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं एक किसान नेता को पुलिस द्वारा प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मिली अनुमति के बाद कहा कि हम पहलवानों के समर्थन में केवल एक दिन ही धरना या प्रदर्शन करेंगे। अगर बावजूद इसके सरकार कोई हल नहीं निकाल पाती है तो  आगे देखा जाएगा कि क्या करना है क्या नहीं। फिलहाल जंतर मंतर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भी पहलवानों के समर्थन में एक दिन का धरना आयोजित किया गया है। किसान संगठन भारतीय कुश्ती  महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे। जिसको देखते हुए पुलिस ने तैयारी कर रखी है। बताया जा रहा पंजाब  ,हरियाणा से बड़ी सख्या में किसान जंतर मंतर पहुंचने वाले हैं। इस बीच गाजियाबाद से सटे गाजीपुर सीमा पर दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य दूसरे नेता दूसरे रास्ते से दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।

कहा  जा रहा है कि मेरठ हापुड़ और मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाले अन्य रास्ते जिसे गीता क्सलोनी भोपरा ,लोनी , मयूर विहार , कश्मीरी गेट और आईटीओ के रास्ते टिकैत दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।  वहीं पुलिस का कहना है की किसान नेता राकेश टिकैत और अन्य खाप पंचायत के नेताओं आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।व्ही दिल्ली पुलिस ने एक एडवायजरी जारी किया है।  जिसमें कहा गया है कि बाहर से आने वाले लोग बाइक, कार से आ जा सकते हैं लेकिन टैक्टर ट्राली के जरिए उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें     

 

दुनिया का सबसे मशहूर और चर्चित कोहिनूर हीरा का इतिहास, जानिए क्यों है खास..

कोंकण में रिफाइनरी परियोजना :  ठाकरे और शिवसेना शिंदे गुट के बीच खुली जुबानी जंग!

लाहौर में मारा गया खालिस्तानी कमांडो परमजीत सिंह पंजवार, जाने वजह? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें