35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमराजनीतियोगी मेरा ही एडवांस वर्जन: उमा

योगी मेरा ही एडवांस वर्जन: उमा

Google News Follow

Related

एमपी के पूर्व सीएम उमा भारती ने प्रयागराज में कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरा ही एडवांस वर्जन है। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उमा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में खुद भगदड़ मची है और मायावती जमीन पर कहीं दिखाई ही नहीं दे रहीं हैं। उमा ने कहा कि योगी मेरे छोटे भाई जैसे हैं। मुझे बहुत प्रिय हैं।

उमा भारती ने कहा कि 2017 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के शपथ ग्रहण समारोह से लौटते हुए हवाई जहाज में ही मुझे अमित शाह ने बता दिया था कि योगी यूपी के सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में विपक्षी दलों के लिए दहाई का आंकड़ा भी छूना मुश्किल हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने जो कार्य किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उमा ने कहा कि जनता ने पूरा मन बना लिया है। यूपी में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से कमल खिलने जा रहा है।

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी की बढ़ती सक्रियता को लेकर उमा ने कहा कि चुनाव के समय जो लोग आते हैं, उनके बारे में जनता बखूबी जानती है। चुनाव के लिए पांच साल संघर्ष करना पड़ता है, इसके लिए जेल जाने से लेकर डंडे भी खाने पड़ते हैं। कांग्रेस पार्टी का कभी जमाना था। तब उनके पूर्वजों ने सड़क पर संघर्ष किया था, जिसकी बदौलत सत्ता पर काबिज हुए थे। अब माहौल बदल गया है। जनता परिवारवाद से ऊब चुकी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,198फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें