30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियायोगी का दावा: यूपी में भाजपा बनाएगी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत...

योगी का दावा: यूपी में भाजपा बनाएगी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार!

पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है और प्रदेश अब बीमारू राज्य से निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाएगी। पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है और प्रदेश अब बीमारू राज्य से निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे में सुधार को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में 2.30 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है, जबकि 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उनके मुताबिक, प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2017 के करीब 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

योगी ने बताया कि प्रदेश में 25 हजार से अधिक स्टार्टअप और 96 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं। नोएडा एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक परियोजनाओं को विकास का आधार बताते हुए उन्होंने 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य दोहराया।

राजनीतिक मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने सपा-कांग्रेस पर तुष्टीकरण, परिवारवाद और अराजकता की राजनीति करने का आरोप लगाया। एसआईआर का समर्थन करते हुए उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जरूरी बताया। साथ ही स्पष्ट किया कि एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सीटों का बंटवारा आपसी सहमति और चुनावी समिति के स्तर पर तय होगा।

यह भी पढ़ें-

ईरान का दावा: कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पैट्रियट सिस्टम निशाने पर!

भारत और ‘बेसिक’ देशों ने सीओपी31 में की ‘जलवायु न्याय’ की बात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें