28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिअयोध्या की रामलीला में बीजेपी के तीन सांसद निभाएंगे किरदार   

अयोध्या की रामलीला में बीजेपी के तीन सांसद निभाएंगे किरदार   

रामलीला का मंचन 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। सरयू नदी के किनारे लक्ष्मण किला के परिसर में इस रामलीला का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

Google News Follow

अयोध्या की रामलीला में इस बार बीजेपी के तीन सांसद भी शामिल होंगे। जो कई किरदारों में नजर आ सकते हैं। अयोध्या की रामलीला विश्व प्रसिद्ध है। इस अयोध्या की रामलीला में दर्शकों के लिए  बड़ी एलईडी भी लगाई जाएगी। इस रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस बार रामलीला में कई बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

अयोध्या की रामलीला का मंचन सरयू नदी के किनारे होगा। इस रामलीला बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल होंगे। रामलीला का मंचन 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। सरयू नदी के किनारे लक्ष्मण किला के परिसर में इस रामलीला का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस बार के रामलीला में आज़मगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ़  निरहुआ लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। बीजेपी नेता मनोज तिवारी पशुराम का किरदार निभाएंगे। वहीं, गोरखपुर के सांसद रवि किशन केवट राज के रूप में नजर आ सकते हैं।  जबकि, भगवान राम का किरदार राहुल बुच्चर निभाएंगे। वहीं, हनुमान का किरदार बिंदु दारा सिंह निभाएंगे। शाहबाज खान  रावण की भूमिका में नजर आएंगे। दूसरी ओर सीता जी का किरदार दीक्षा जैन करेंगी।गजेंद्र चौहान राजा जनक की भूमिका निभाते हुए  देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

बागी​ विधायक शिरसाट के ट्वीट से राज्य का सियासी पारा चढ़ा

​सोनिया गांधी दो माह में दूसरी बार हुई कोरोना पॉजिटिव  ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें