27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिचाणक्य नीति: शादी करने जा रहे हैं तो अपने जीवनसाथी में ये...

चाणक्य नीति: शादी करने जा रहे हैं तो अपने जीवनसाथी में ये गुण जरूर देख लें

Google News Follow

आचार्य चाणक्य की नीति हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। चाणक्य की कुछ नीतियां यहां बता रहे जो सबके लिए हितकर। शादी करने जा रहे है तो अपने जीवनसाथी के बारे में जान ले। ताकि आपका जीवन खुशहाल रहे। आचार्य चाणक्य ने कुछ बातें बताई उस पर अमल किया जा सकता है , तो जानें वह कौन सी हैं बातें। बता दें आचार्य चाणक्य  महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे। चाणक्य की लिखी बातें आज भी प्रासंगिक हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार शादी के लिए व्यक्ति को सुंदरता की बजाय गुण देखने चाहिए। जिससे आप शादी करने जा रहे हैं वो गुणवान होना चाहिए। गुणवान व्यक्ति जीवन में किसी भी परिस्थिति में विजय प्राप्त कर लेते हैं और गुणवान व्यक्ति को हर जगह मान- सम्मान मिलता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार शादी से पूर्व व्यक्ति के क्रोध को अच्छी तरह परख लेना चाहिए। क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। क्रोध की वजह से आपके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का धार्मिक होना बहुत जरूरी है। शादी से पबले इस बात को जान लें कि जिससे आपकी शादी होने जा रही है वो धार्मिक है या नहीं।
धार्मिक व्यक्ति जीवन के हबर मोड़ पर साथ देते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार शादी उसी से करनी चाहिए जो अपने से बड़ो का मान- सम्मान करता हो और अपने से छोटो से प्रेम करता हों। ऐसा व्यक्ति अपने जीवनसाथी का भी पूरा ख्याल रखता है।सिर्फ पति-पत्नी का रिश्ता ही नहीं, बल्कि दुनिया का कोई भी रिश्ता झूठ की नींव पर कभी नहीं टिक सकता।लंबे समय तक सच्चाई छिपाए रखने के बाद जब इसका खुलासा होता है तो निश्चित तौर पर पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए चाणक्य नीति में खर्च का भी जिक्र किया गया है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पति और पत्नी दोनों को ही उचित खर्च के बारे में ज्ञान होना जरूरी है. पति और पत्नी द्वारा होने वाले फिजूल खर्च पर अच्छा नियंत्रण होना चाहिए।आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति का धार्मिक होना बहुत जरूरी है। शादी से पबले इस बात को जान लें कि जिससे आपकी शादी होने जा रही है वो धार्मिक है या नहीं। धार्मिक व्यक्ति जीवन के हबर मोड़ पर साथ देते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें