27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमधर्म संस्कृतिफिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज़ पर लगातार विवाद, याचिका सुनने से...

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज़ पर लगातार विवाद, याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

पांच मई को फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज होने को तैयार है।

Google News Follow

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसके बाद से ही लगातार विवाद छिड़ता जा रहा है। ऐसा ही विवाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भी उठा था। वहीं अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसफ की बेंच ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। दरअसल कोर्ट ने कहा कि आप सुप्रीम कोर्ट क्यों आए हैं? इससे पहले आपको हाई कोर्ट जाना चाहिए था।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह फिल्म हेट स्पीच को ऑडियो और विजुअल माध्यम से प्रसारित करने का तरीका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमेशा राहत के लिए आप सीधा यहां नहीं आ सकते हैं, दूसरे मामले में IA दाखिल कर राहत की मांग नहीं की जा सकती है। फ़िल्म का ट्रेलर 16 मिलियन से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। द केरल स्टोरी फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

सुदिप्तो सेन की फिल्म में दावा किया गया है कि ये केरल की उन 32 हजार लापता लड़कियों की कहानी है, जिनका ब्रेनवॉश करके पहले उन्हें इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया और बाद में आईएसआईएस आतंकवादी बना दिया। फिल्म को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। द केरल स्टोरी में एक्ट्रेस अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा इसमें योगिता बिहानी, सिद्धी इदनानी और सोनिया बलानी जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।

ये भी देखें 

‘द केरल स्टोरी’ खोलेगी 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन का राज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें