29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमधर्म संस्कृति'डांडिया क्वीन' फाल्गुनी पाठक का बोरीवली में लगातार पांचवीं बार होगा गरबा

‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक का बोरीवली में लगातार पांचवीं बार होगा गरबा

नवरात्रि पर्व के साथ-साथ कैंसर पीड़ितों की भी मदद

Google News Follow

रीवली के दिवंगत प्रमोद महाजन मैदान में नवरात्रि के उपलक्ष्य में ‘शो ग्लिट्ज़ इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट’ की तरफ से गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इस नवरात्रि उत्सव में गायिका फाल्गुनी पाठक दो साल बाद अपना जादू सुरों का जादू दिखने को तैयार हैं। बता दें कि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में सार्वजनिक नवरात्रि उत्सव आयोजित नहीं किया गया था। हालांकि अब जब सार्वजनिक नवरात्रि महोत्सव के लिए प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है तो लोगों में इसका उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि गायिका फाल्गुनी पाठक पांचवीं बार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।    

गायिका फाल्गुनी पाठक ‘बोरीवली’ में अपने अद्भुत गायन से एक बार फिर अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। 2016 से लगातार 4 साल तक फाल्गुनी पाठक ने बोरीवली में नवरात्रि उत्सव में अपने अनोखे अंदाज में लोक गीत और बॉलीवुड गीत गाकर संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करती रही। इस बार पांचवी बार अपने गाने से लोगों पर जादू चलाएंगी। यह आयोजन बोरीवली में शो ग्लिट्ज़ इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाल्गुनी पाठक ने बताया कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद, लोग अब फिर से अपने दैनिक जीवन जीने लगे हैं।  

वहीं, मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी भी इस मौके पर मौजूद थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तरी मुंबई और विशेष रूप से बोरीवली के लोग हर त्योहार को धार्मिक सद्भाव और खुशी के साथ मनाते हैं। इसलिए महाराष्ट्र का सबसे बड़ा नवरात्रि उत्सव बोरीवली में लगातार पांचवीं बार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने त्योहारों पर लटकती तलवार को हटा दिया है। हिंदू संस्कृति का अमोल नृत्य-त्योहार अब पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल शेट्टी ने सरकार से मांग की गणेश उत्सव मंडलों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं. 

शो गिल्ट्स इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संतोष सिंह ने कहा कि बोरीवली में नवरात्रि उत्सव दान का एक प्रमुख साधन है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नवरात्रि उत्सव के आयोजन से होने वाली आय का एक हिस्सा कैंसर पीड़ितों को दिया जाएगा। इस दौरान सांसद  गोपाल शेट्टी, गायिका फाल्गुनी पाठक, शो ग्लिट्ज़ इवेंट कंपनी के मनोरंजन निदेशक संतोष सिंह, नवरात्रि पर्व के शीर्षक प्रायोजक रमेश जैन (जीएम स्विच), आयोजन समिति सदस्य विनय जैन (निदेशक, विट्टी इंटरनेशनल स्कूल), हर्षल लालाजी, जिग्नेश हिरानी, संजय जैन, ऋषभ वासा उपस्थित थे। 

यह भी देखें 

महाराष्ट्र में लड़कियों के धर्म परिवर्तन के लिए बनाया रेट कार्ड

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें