27 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमधर्म संस्कृतिभारी बारिश ​और भीड़ के कारण बप्पा के दर्शन के बगैर निकले...

भारी बारिश ​और भीड़ के कारण बप्पा के दर्शन के बगैर निकले श्रद्धालु

मुंबई शहर में कल रात से ही बारिश हो रही थी​|​​ मुंबई के राजा लालबाग के राजा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Google News Follow

Related

मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए रविवार की रात से ही गणेश भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि रात से शुरू हुई तेज बारिश से गणेश भक्त परेशान रहे। परेल से भायखला जाने वाले रास्ते में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही​|​​ इस दौरान देखा गया कि यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा कर कई समस्याओं का समाधान किया गया। हालांकि,​ ​कई भक्तों ने भीड़ ​के​ कारण​ गणेश ​के​ दर्शन किये बगैर ही वापस चले गए।​​

​मुंबई शहर में कल रात से ही बारिश हो रही थी​|​​ मुंबई के राजा लालबाग के राजा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के लिए आए परिवार के सदस्य बप्पा के साथ सेल्फी लेने का आनंद ले रहे थे। गणेश भक्तों की भीड़ के कारण यह रूट पर वन-वे ट्रैफिक चल रहा था। हालांकि, भारी बारिश के कारण सुबह के समय श्रद्धालुओं की थोड़ी भीड़ रही। बारिश थमने के साथ ही उस इलाके में फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे | साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ​​भी सुबह लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे| आज गौरी पूजन है और मुंबई में सुबह से ही गरज के साथ बारिश हो रही है| साथ ही आज पांच दिवसीय गणेश का विसर्जन भी किया जाएगा| मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मुंबई में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें-

ईडी की जांच के बाद ​राहुल​ गांधी का PM मोदी को ​खुली​​ चुनौती​ ?​ ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें