29.2 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमधर्म संस्कृति​अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अनुमानित लागत 1,800 करोड़

​अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अनुमानित लागत 1,800 करोड़

राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरि महाराज ने बताया राम मंदिर तीन से साढ़े तीन साल में बन जाएगा। इस पर 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसलिए पूरे 70 एकड़ क्षेत्र के निर्माण में 1100 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।

Google News Follow

Related

दशकों से देश की राजनीति पर छाए अयोध्या में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को ऐतिहासिक फैसला सुनाया| कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाया जाए, जबकि अयोध्या में दूसरे स्थान पर मस्जिद के लिए जगह दी जाए। उसके बाद राम मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। अब यह बात सामने आई है कि राम मंदिर के निर्माण पर करीब 1,800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से स्थापित राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक अयोध्या में हुई| इस बैठक में अब तक मंदिर निर्माण और खर्च पर चर्चा हुई। साथ ही राम जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट के ट्रस्टी चंपत राय ने विशेषज्ञों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर निर्माण पर 1,800 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया है|

इसके साथ ही राम मंदिर क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी और जटायु के मंदिर भी बनाए जाएंगे। तो, इस बैठक में यह भी तय किया गया कि मंदिर के सभी दरवाजे सागौन की लकड़ी के बने होंगे। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरि महाराज ने बताया राम मंदिर तीन से साढ़े तीन साल में बन जाएगा। इस पर 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसलिए पूरे 70 एकड़ क्षेत्र के निर्माण में 1100 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।

यह भी पढ़ें-​

तेंदुए को देख नदी में ​लगायी ​छलांग: केले के तने ​सहारे​​, ​60 किमी की यात्रा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें