27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमधर्म संस्कृतिविश्व कप जीत के बाद दीप्ति शर्मा ने किए भगवान महाकाल के...

विश्व कप जीत के बाद दीप्ति शर्मा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

मैं जिस भी डिपार्टमेंट में होती हूं, या जिस भी स्थिति में होती हूं, उसका हमेशा आनंद लेती हूं। मैं परिस्थिति के अनुसार खेलना चाहती थी। मुझे बहुत मजा आया।

Google News Follow

महिला विश्व क्रिकेट कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार (9 नवंबर) को आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान वह सुबह पवित्र भस्म आरती में शामिल हुईं।जब टीम इंडिया विश्व कप में लगातार मुकाबले हार रही थी, तो भारतीय दल ने टूर्नामेंट के बीच महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया था। उस दौरान खिलाड़ियों ने भस्म आरती में शामिल होने के बाद नंदी हॉल में प्रार्थना की थी।

इसके बाद टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

महाकालेश्वर में भस्म आरती को आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली अनुष्ठान माना जाता है, जो सुबह के समय किया जाता है। भक्तों के लिए इसका गहरा महत्व है, जो इसे एक पवित्र और रहस्यमय वातावरण में भगवान महाकाल के दिव्य रूप के दर्शन करने का एक दुर्लभ अवसर मानते हैं।

दीप्ति शर्मा ने नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मैच में 58 रन की पारी खेलने के बाद गेंद से भी अपना जलवा बिखेरा था। उन्होंने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए दीप्ति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने कहा था, “सच कहूं तो, यह एक सपने जैसा लग रहा है। बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं विश्व कप फाइनल में इस तरह योगदान दे सकी। हमने हमेशा सोचा है कि हम हर मैच से मिली सीख का उपयोग कैसे कर सकते हैं। एक टीम के रूप में, हम बहुत खुश हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं जिस भी डिपार्टमेंट में होती हूं, या जिस भी स्थिति में होती हूं, उसका हमेशा आनंद लेती हूं। मैं परिस्थिति के अनुसार खेलना चाहती थी। मुझे बहुत मजा आया। एक मंच के रूप में, एक ऑलराउंडर के रूप में प्रदर्शन करने से ज्यादा अद्भुत एहसास और क्या हो सकता है।”

यह भी पढ़ें:

भारत-श्रीलंका की सेनाएं शुरू करेंगी सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’

परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया : सीएम योगी

गुजरात ATS ने ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को दबोचा, देशभर में हमलों की साजिश का खुलासा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें