30 C
Mumbai
Sunday, April 26, 2026
होमधर्म संस्कृतिगरबा आयोजन स्थलों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकने की मांग

गरबा आयोजन स्थलों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकने की मांग

विश्व हिंदू परिषद की मांग पहचान पत्र के आधार पर कार्यक्रमों में प्रवेश

Google News Follow

Related

नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को मांग की कि नवरात्र उत्सव के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में प्रवेश की अनुमति पहचानपत्र की जांच के बाद ही दी जानी चाहिए और गैर-हिंदुओं को आयोजन स्थलों में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विहिप की विदर्भ इकाई ने इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार और नागपुर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। सोमवार से शुरू हुए देवी दुर्गा के नौ दिवसीय उत्सव के दौरान पारंपरिक गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विहिप के विदर्भ क्षेत्र के सचिव गोविंद शेंदे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विदर्भ में विभिन्न संगठनों और मंडलों द्वारा कई गरबा और डांडिया कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां लड़कियां, महिलाएं और परिवार बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।

शेंदे ने कहा कि गरबा और डांडिया केवल मनोरंजन नहीं बल्कि आराधना का एक तरीका है और इनके आयोजन स्थलों पर अन्य धर्मों के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश से पहले लोगों के आधार कार्ड की जांच की जानी चाहिए और आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए, क्योंकि इन आयोजनों के दौरान कई असामाजिक तत्व मौजूद होते हैं। शेंदे ने आरोप लगाया कि ‘‘लव जिहाद’’ के मामलों में वृद्धि हुई है और ऐसे उदाहरण गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में भी देखे गए हैं। विहिप ने उत्सव के दौरान उचित उपाय करने के लिए मंडलों और कार्यक्रम के आयोजकों से भी संपर्क किया है।

ये भी देखें 

टैक्स चोरी मामला: ​तत्काल कार्रवाई से ​अनिल अंबानी को​ कोर्ट ने दी राहत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें