29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमधर्म संस्कृतिगरबा विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान," मुख्य द्वार पर...

गरबा विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान,” मुख्य द्वार पर गोमूत्र रखा जाना चाहिए।”

Google News Follow

नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही गरबा और डांडिया के कार्यक्रमों को लेकर देशभर में माहौल उत्साहपूर्ण है। इस बीच, बागेश्वर धाम सरकार के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा आयोजनों को लेकर एक सलाह दी है । छतरपुर स्थित मां बंबरबेनी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गैर-हिंदुओं को गरबा में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा, “जब सनातनी हिंदू विचारधारा के लोग हज पर नहीं जाते तो उन्हें (मुस्लिम समुदाय) को भी गरबा में शामिल नहीं होना चाहिए।” इतना ही नहीं, उन्होंने आयोजकों से अपील की कि “गरबा स्थल के मुख्य द्वार पर गोमूत्र रखा जाना चाहिए।”

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से पहले भी गरबा आयोजनों में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर विवाद उठाने की कोशिशें हो रही है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इन आयोजनों में सुरक्षा और परंपरा की दृष्टि से केवल हिंदू समुदाय को ही प्रवेश दिया जाए। वे ‘लव जिहाद’ के आरोपों को भी इससे जोड़ते हैं और अक्सर यह मांग रखते हैं कि माथे पर तिलक, हाथ में कलावा, पहचान पत्र और भगवान के भजन सुनने के बाद ही किसी को एंट्री दी जाए।

मंदिर में हुआ स्वागत

धीरेंद्र शास्त्री जब बंबरबेनी मंदिर पहुंचे तो क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया और हजारों श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर विधायक पटेरिया ने मंदिर क्षेत्र में सड़क निर्माण कराने का वादा किया ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में आसानी हो सके। धीरेंद्र शास्त्री ने भी मां बंबरबेनी के चरणों में नमन कर लवकुशनगर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही यहां कथा का आयोजन किया जाएगा।

दरअसल, नवरात्रि के दौरान देशभर में गरबा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन हर साल इसकी एंट्री को लेकर विवाद खड़ा होता है। कई जगह आयोजक गैर-हिंदुओं को रोकने के लिए कड़े नियम लागू करते हैं। वहीं, विपक्षी दल और सेक्युलर संगठन इसे धार्मिक भेदभाव बताकर आलोचना करते हैं। देखा गया है की विधर्मी अक्सर पहचान छुपाकर गरबा उत्सव में शामिल होते है। लड़कियों को फुसलाने के लिए गरबा महोत्सव में विधर्मी घुसते है ऐसे आरोप हिन्दूसंगठन लगाते आए है।

धीरेंद्र शास्त्री का ताजा बयान इस विवाद को और हवा देने वाला है। अब देखना यह होगा कि उनके इस बयान पर सियासी गलियारों से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

यह भी पढ़ें:

लखनऊ में जीएसटी सुधार के बाद कार कीमतें गिरीं, खरीदार बढ़े! 

गजराज राव ने सीमा बिस्वास के साथ अपने 35 साल पुराने राज खोले!

मां दुर्गा के मंत्र: भय दूर करने से लेकर सौभाग्य देने तक की साधना!

आज़म खान की रिहाई पर संशय, बेल बॉन्ड में गलती से अटकी प्रक्रिया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें