30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिज्ञानवापी मस्जिद: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर सुनवाई अब 14 अक्टूबर को 

ज्ञानवापी मस्जिद: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर सुनवाई अब 14 अक्टूबर को 

इस मामले में मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति जताई है

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच में मंगलवार को इस मामले में मुस्लिम पक्ष ने अपनी आपत्ति जताई है। वहीं दोनों पक्षों की बहस भी पूरी हो गई है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस दिन कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।
बता दें कि, सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में हिन्दू पक्ष ने दावा किया था कि शिवलिंग मिला है। इसके बाद हिन्दू पक्ष में इस शिवलिंग की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक परीक्षण कराने की मांग की थी। इसके लिए हिन्दू पक्ष ने जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसके बाद इस मामले पर 11 अक्टूबर को सुनवाई करने का फैसला सुनाया गया था।
बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष ने कार्बन डेटिंग पर जो आपत्ति जताई है उसमें कहा गया है कि उसमें इसके मूलवाद को लेकर है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह मामला मूलवाद से नहीं जुड़ा नहीं है। दूसरी आपत्ति में यह कहा गया है कि जिसे हिन्दू पक्ष शिवलिंग बता रहा है। वह आकृति सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील की गई है। वहीं, दूसरी ओर शिवलिंग की आकृति की पूजापाठ के मामले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में अदालत 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।
ये भी पढ़े

 मुलायम सिंह यादव का सैफई में हुआ अंतिम संस्कार,जुटे कई दिग्गज 

गुजरात ​में​ पीएम मोदी का ​​’​आप​’​ पर जबर्दस्त हमला ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें