27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिहज पर यात्रा ग्रहण, वैक्सीन ले चुके लोगों को ही मिलेगी इजाजत,पर...

हज पर यात्रा ग्रहण, वैक्सीन ले चुके लोगों को ही मिलेगी इजाजत,पर यह हैं शर्तें

Google News Follow

दुबई। एक बार फिर कोरोना माहमारी की वजह से हज यात्रियों की संख्या को सीमित कर दिया गया है। लगातार यह दूसरी बार ऐसा किया जा रहा है कि लाखों-करोड़ो की संख्या में हज के लिए सऊदी अरब पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या कम कर दी गई है। सऊदी अरब ने कहा है कि इस साल केवल 60 हजार लोग को ही हज यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी। जो यहां के निवासी या नागरिक होंगे। इसके लिए टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

सऊदी अरब ने सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी के माध्यम से शनिवार को यह घोषणा की। उसने हज और उमरा मंत्रालय के फैसले का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। पिछले साल, सऊदी अरब में पहले से रह रहे लगभग एक हजार लोगों को ही हज के लिये चुना गया था। हज जुलाई के मध्य में शुरू होता है। हज मंत्रालय ने कहा कि इस साल सऊदी के 60 हजार निवासी और नागरिकों को ही यात्रा की अनुमति होगी। हज पर केवल उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत दी जाएगी जो टीका लगवा चुके हैं और उम्र 65 से कम होगी। इसके अलावा बीमार होने का कोई लक्षण ना हो। यह लगातार दूसरी बार है जब कोरोना वायरस महामारी की वजह से हज यात्रा को प्रतिबंधित करना पड़ा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें