27 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमधर्म संस्कृतिउत्तर भारतीय संघ में डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी का उद्घाटन ...

उत्तर भारतीय संघ में डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी का उद्घाटन  

-हमेशा समाज के साथ खड़े रहे बाबूजी: अनुराग त्रिपाठी -अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास: संतोष आरएन सिंह

Google News Follow

Related

महानगर के बांद्रा पूर्व स्थित उत्‍तर भारतीय संघ भवन में गुरुवार को डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। लाइब्रेरी का उद्घाटन डॉ. त्रिपाठी की बेटी डॉ. मंजू पांडे और बेटे तथा वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने किया था। लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए अनुराग त्रिपाठी अपने पिता की यादों में खो गए। बाबूजी बहुत ही सॉफ्ट थे। उन्‍होंने हमें कभी नहीं डांटा। हमारा परिवार इतना साधारण था कि अन्य बच्चों की तरह हम भी दूसरों के घर टीवी देखने जाते थे।

पिताजी नगर विकास, आवास मंत्री तक रहे, लेकिन उनके पास खुद का घर तक नहीं था। हम लोग नानाजी के मकान में रहते थे। बाबूजी के आसपास ईमानदार कार्यकर्ता थे और उन्‍होंने डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी को ईमानदार बनाया। आलम यह होता था कि पिताजी के जागने के पहले उनसे मिलने वालों की लंबी-चौड़ी भीड़ जमा हो जाती थी। उन्‍होंने सभी का साथ दिया, यही वजह है कि उनके निधन के 20 साल बाद भी हम उन्हें याद कर रहे हैं। संतोष आरएन सिंह के बारे में अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने पिता जैसी बहादुरी दिखा रहे हैं। उत्‍तर भारतीय संघ और यहां स्थित कॉलेज का कायाकल्‍प होता दिख रहा है। नई पीढ़ी में नया जोश दिखाई दे रहा है।

इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि आज गौरव का दिन है। आज की युवा पीढ़ी अपने पुरखों की विरासत जान सके, इसलिए इस लाइब्रेरी को शुरू किया गया है। उन्‍होंने कहा कि दिसंबर माह में उत्तर भारतीय संघ की तरफ से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्वर्गीय आरएन सिंह का सपना था कि उत्तर भारतीय संघ भवन की प्रसिद्धि इतनी फैले कि लोग उसे बाहर से देखने यहां आएं। हम इसी सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एमएमआर रीजन के लोगों को अधिक से अधिक उत्तर भारतीय संघ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री और सांसद रमेश दुबे, पूर्व सांसद हरबंस सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, पूर्व मंत्री नसीम खान, चंद्रकांत त्रिपाठी, राधेश्‍याम तिवारी, जीपी सिंह, शारदा प्रसाद सिंह, रमेश बहादुर सिंह ने संबोधित किया।  कार्यक्रम में द्वारिकप्रसाद मिश्रा, मीरा-भायंदर के भाजपा अध्यक्ष रवि व्यास, हरीश सड़स, कन्हैयालाल सराफ, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह और अजय सिंह, मुंबई कांग्रेस उत्तरभारतीय मोर्चा कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय, पत्रकार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें 

 

सुप्रीम कोर्ट: चुनाव आयोग को नोटिस, ​पार्टी सिंबल पर फैसला नहीं !

15 अगस्त के पहले हो सकता है शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें