सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बप्पा से लिया आशीर्वाद

सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बप्पा से लिया आशीर्वाद

Indian players visited Siddhivinayak temple before the semi-finals and sought blessings from Lord Shiva.

भारतीय टीम गुरुवार (4 मार्च) को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। इस नॉकआउट मैच से पहले ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

इस विश्व कप की लगातार 3 पारियों में ‘शून्य’ पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 रन बनाए, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली। इसके बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध 10 रन बनाए। फैंस को नॉकआउट मैच में इस सलामी बल्लेबाज से खासा उम्मीदें हैं।

दूसरी ओर ईशान किशन ने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध सुपर-8 मैच में 38 रन की पारी खेली थी। देश को उनसे आगामी मुकाबले में बड़ी पारी की आस है। अक्षर पटेल ने इस विश्व कप में यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के विरुद्ध 2-2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 विकेट निकाला। उनसे न सिर्फ गेंदबाजी में, बल्कि बल्लेबाजी में भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

टीम इंडिया यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लगातार चार ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची, जहां साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 76 रन से शिकस्त झेलने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ 4 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड और इटली को शिकस्त देकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया, जहां श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 मुकाबले अपने नाम किए। पिछले दो वर्ल्ड कप से, इंग्लैंड बनाम भारत सेमीफाइनल मुकाबले का विजेता ट्रॉफी अपने नाम करते आया है।

यह भी पढ़ें:

आसाम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, विपक्षी गठबंधन का बंटाधार

इजरायल का दावा, ‘हमारे लड़ाकू विमान ने ईरान के जेट को मार गिराया’!

सैन्य अभियान के नतीजे आम जनता को भुगतने पड़ेंगे: ईरान पर रूस का बयान!

Exit mobile version