28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमधर्म संस्कृतिछठ पूजा: छठ व्रतियों को रखना चाहिए इन बातों का विशेष ध्यान  

छठ पूजा: छठ व्रतियों को रखना चाहिए इन बातों का विशेष ध्यान  

Google News Follow

छठ की पूजा सोमवार से शुरू हो गई। छठ का व्रत बहुत ही कठिन और कष्टकारी होता है। मान्यता है कि इस व्रत के नियम को मनोयोग से पालन करने पर छठ मैया व्रत रखने वाले की हर मनोकामना पूरी करती हैं। छठ व्रत  के दौरान कुछ चीजों पर ध्यान देना  बहुत जरूरी है।  आई बताते है वह कौन सी चीजें हैं जिस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

छठ पूजा में सफाई का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि गंदगी में पूजा करने वालों को व्रत का फल नहीं मिलता है। इसलिए छठ पूजा में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि छठ पूजा में गरीब या जरूरतमंद लोगों की मदद करने से छठी मइया प्रसन्न होती हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करते हैं जो छठ का सामान खरीदने में असर्मथ हो। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रती महिलाओं की सेवा करने से छठी मइया प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। व्रती महिलाओं को अनुष्ठान के दौरान जमीन पर सोना चाहिए।
इन दिनों व्रती महिला को पलंग या तख्त पर सोने की मनाही होती है। छठ का व्रत करने वाली महिलाओं को छठपर्व के हर दिन नए वस्त्र धारण करने चाहिए। छठ पूजा में बांस के सूप का प्रयोग करना चाहिए। इस बांस में छठी मइया को अर्पित की जाने वाली सभी सामग्री रखनी चाहिए। सूप में एक दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा का प्रसाद बांटने से छठी मइया प्रसन्न होती हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें