बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षा बंधन ऐड को लेकर चर्चा में हैं। ऐड में उनके कपड़ों की सोशल मीडिया पर काफी बुराई हुई थी। इसके बाद कृति ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार की असली खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और रिश्तों में होती है। लेकिन इस ऐड के पीछे के ब्रांड ने फैसला लिया है और अपने ऐड को सभी मीडिया से हटा दिया है।
ब्रांड ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा, “हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर, हमने हमेशा माना है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाना चाहिए। इस बार, हम अपने पालतू जानवरों को इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। हालांकि, अगर इस ऐड से समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं। हमने इस ऐड को सभी मीडिया से हटाने का फैसला किया है।”
कृति सेनन ने 25 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके ऐड पर हो रही बुराई का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “त्योहारों का मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं है, बल्कि उन परंपराओं की भावनाओं और महत्व में है। रक्षा बंधन का त्योहार सुरक्षा और प्यार के बंधन का प्रतीक है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं।”
कृति ने आगे लिखा, “मेरे लिए, प्यार, प्रार्थना और एक-दूसरे की देखभाल का यह बंधन हमारे कुत्तों तक भी फैला हुआ है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।”
ऐड से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, पूरा विवाद रक्षा बंधन के एक ऐड से शुरू हुआ। एक ज्वेलरी ब्रांड के इस ऐड में, कृति सेनन ने हल्के सफेद रंग का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है। इसमें ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, पदारा-स्टाइल स्कर्ट और केप शामिल है।
ऐड के सामने आने के बाद, कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके कपड़ों को त्योहार के लिए गलत बताया। यह मुद्दा तब और गरमा गया जब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कृति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को विज्ञापन से जोड़ा गया।
यह भी पढ़ें-
