31.1 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमधर्म संस्कृतिमहाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में किया स्नान!

महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में किया स्नान!

अक्षयवट पहुंचकर की पूजा-अर्चना

Google News Follow

Related

13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु भाग ले रहें हैं तथा करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दौरान महाकुंभ महापर्व मेले में विदेशों से भी लोग भाग ले रहे हैं। इस बीच, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भी महाकुंभ के संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश एक साथ लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे, जहां दोनों एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से संगम तट पहुंचे। वहीं दोनों अरैल घाट से नाव में सवार होकर संगम तट पर पहुंचे और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी ने पक्षियों को दाना भी खिलाया। पवित्र स्नान और गंगा पूजा के बाद भूटान के राजा शयनशील हनुमान के दर्शन करने आये। इसके अलावा उन्होंने अक्षयवट पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें:

मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा लिंग पहचान को “मानसिक विकार” बताने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मौखिक आलोचना

Mahakumbh:​ कढ़ी-पकौड़ी के साथ नागा सन्यासी काशी होंगे रवाना!, ​त्रिजटा स्नान ​तक रुकेंगे वैष्णव सन्यासी!

अब तक 35 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि यह आंकड़ा बढ़कर 45 करोड़ हो जाएगा। वसंत पंचमी के अवसर पर 2.33 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा, हर दिन लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,366फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें