29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिमहंत नरेंद्र गिरी भी कोरोना पॉजिटिव

महंत नरेंद्र गिरी भी कोरोना पॉजिटिव

Google News Follow

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी शंभुनाथ झा ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरी की जांच रिपोर्ट में उनके महामारी से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद 70 वर्षीय महंत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र और सीमाओं के साथ ही सभी अखाड़ों में भी आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और संतों को सतर्कता बरतने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा जा रहा है । आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर जगजीतपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था है। मेलाधिकारी दीपक रावत और कुंभ एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने श्रीमहंत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। उधर, उनकी कुशलक्षेम पूछने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, आचार्य महामडलेश्वर बालकानन्द आदि संत भी अस्पताल पहुंचे थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें