28.7 C
Mumbai
Tuesday, May 5, 2026
होमधर्म संस्कृति'Oh My God 2' का नया पोस्टर रिलीज, महादेव के रूप में...

‘Oh My God 2’ का नया पोस्टर रिलीज, महादेव के रूप में नजर आएंगे अक्षय कुमार

फिल्म 'Oh My God 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Google News Follow

Related

अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ‘’Oh My God’ साल 2012 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। वहीं अब इस सुपर सक्सेसफुल फिल्म के 11 साल बाद, अक्षय कुमार सोशल कॉमेडी ‘’Oh My God 2’’ के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। जहां पहले पार्ट में अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था वहीं ‘’Oh My God 2’’ में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ”Oh My God 2’’  का नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें अभिनेता भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। अक्षय ने लिखा है, ” बस कुछ दिनों में.. ‘’Oh My God 2’’ थिएटर में 11 अगस्त को। टीजर जल्द होगा रिलीज।”

छवि

बता दें कि ‘’Oh My God 2′ में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। फिल्म के पहले पार्ट को पसंद किया गया था ऐसे में फैंस को उम्मीदें हैं कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। इसी फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी होंगे, जो कि कान्ति शरण मुदगल की भूमिका में दिखेंगे। उन्होंने भी पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म से उनका लुक नजर आ रहा है। ‘’Oh My God 2’ की रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है। फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ के साथ क्लैश करते हुए 11 अगस्त को रिलीज होगी।

ये भी देखें 

मुख्तार अब्बास नकवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की, जानें क्या कहा!

इन पांच राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर सकती है बीजेपी

महिलाओं के लिए नरक बना चीन, सोशल मीडिया पर छलका युवाओं का दर्द

राघव और परिणीति ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, लंगर हॉल में धोए बर्तन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें