30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमधर्म संस्कृतिसंभल में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो अवैध मस्जिद और एक...

संभल में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो अवैध मस्जिद और एक मदरसा ध्वस्त

2.5 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत दो अवैध मस्जिदों और एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, यह सभी निर्माण सरकारी जमीन पर किए गए थे और इनके खिलाफ लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही थी।

प्रशासन ने इस कार्रवाई को लेकर पहले ही स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दे दी थी। इसी वजह से कार्रवाई से पहले ही गांववालों ने दो में से एक अवैध मस्जिद को खुद ही गिराना शुरू कर दिया था। जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो पाया गया कि मस्जिद का बड़ा हिस्सा पहले ही ढहाया जा चुका है। इसके बाद प्रशासन ने शेष ढांचे को हटाया और आगे स्थित अवैध मदरसे को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई से पहले ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई, ताकि किसी तरह का भ्रम या टकराव न हो। इसके बाद तीन बुलडोजरों की मदद से करीब 1500 वर्ग मीटर में बने अवैध मदरसे को जमींदोज किया गया। इसके साथ ही संभल के रावा बुजुर्ग इलाके में स्थित अवैध मस्जिद को भी ध्वस्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई के बाद प्रशासन ने करीब 2.5 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

प्रशासन ने अवैध मस्जिद और मदरसे को गिराने के लिए 4 जनवरी की तारीख तय की थी। लेकिन बुलडोजर कार्रवाई के डर से स्थानीय लोग सुबह का इंतजार किए बिना ही रात से हथौड़ा चलाने लगे। ग्रामीणों ने मस्जिद के एक बड़े हिस्से को खुद ही तोड़ दिया था। इस पर स्थानीय तहसीलदार ने कहा कि यह सकारात्मक बात है कि लोग खुद आगे आकर अवैध निर्माण हटाने में सहयोग कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार जिन मस्जिदों और मदरसे पर कार्रवाई की गई, वे सभी सरकारी जमीन पर बने हुए थे। जानकारी के मुताबिक मुतवल्ली हाजी शमीम पर 439 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद बनाने का आरोप था। इस संबंध में वर्ष 2018 में रिपोर्ट दाखिल की गई थी, जिसके बाद तहसीलदार न्यायालय में मामले की वर्षों तक सुनवाई चली।

अदालत में दस्तावेजी साक्ष्यों और रिकॉर्ड की जांच के बाद जमीन को सरकारी घोषित किया गया और मुतवल्ली को बेदखल करने का आदेश दिया गया। प्रशासन का कहना है कि उसी न्यायिक आदेश के अनुपालन में यह बुलडोजर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे और सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का गैरकानूनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

ईरान में अशांति का माहौल बढ़ा, तेहरान सहित  40 से अधिक शहरों में छिटपुट प्रदर्शन

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आना चाहता बांग्लादेश, बीसीबी का बड़ा फैसला

त्रिपुरा में सुरक्षा बलों ने 108 करोड़ रुपए के गांजे के पौधे किए नष्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें