29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिसिद्धेश्वर मंदिर बिहार: भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत।

सिद्धेश्वर मंदिर बिहार: भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत।

मंदिर में भोलेबाबा को जल चढाने के लिए भरी भीड़ इक्कठी हुई थी। इस दौरान भीड़ ने जल अर्पण में तेजी लाने के लिए धक्कामुक्की शुरू हुई, जो आगे चल कर मारपिटाई में बदली, और इसी से भगदड़ मच गई।

Google News Follow

जहानबाद के सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ी दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार इसमें 7 लोगों की दुर्भाग्यशाली मृत्यु हुई है, तो 12 लोग घायल है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें की, दुर्घटना से क्षतिग्रस्त महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है।

दरसल जहानबाद के मखदुमपुर में स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में रात करीब एक बजे जल चढाने आए श्रद्धालुओं के साथ यह दुर्घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धालु सावन के सोमवार में दर्शन के लिए मंदिर में उपस्थित हुए। संख्या बहोत बड़ी होने से लंबी कतारे लगीं। इसी में धक्कामुक्की की वजह से कतारे बिखरी और लोगों के बीच भगदड़ मच गई। श्रद्धालु डर कर भागदौड़ करने लगे, जिससे कई श्रद्धालुओं की दुर्दैवी मृत्यु हुई।

घटना के बाद पुलिस और आपत्ति निवारण पथक तुरंत मंदिर में दाखिल हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अभी भी जांच हो रही है। जांच के बाद प्रेस ब्रीफिंग दी जाएगी।

घटना के दौरान मंदिर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं ने बताया है कि, मंदिर में भोलेबाबा को जल चढाने के लिए भरी भीड़ इक्कठी हुई थी। इस दौरान भीड़ ने जल अर्पण में तेजी लाने के लिए धक्कामुक्की शुरू हुई, जो आगे चल कर मारपिटाई में बदली, और इसी से भगदड़ मच गई। जो श्रद्धालु इस दौरान बाहर चले गए वो बच गए, जबकि अंदर के लोगों पर भीड़ चढ़ चुकी थी।

यह भी पढ़ें:

ठाणे विवाद! पहली बार सीधे बोले राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं से क्या कहा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें