30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमधर्म संस्कृतिभगवान शनिदेव न्याय के देवता, प्रसन्न करने के लिए इन 4 चीजों...

भगवान शनिदेव न्याय के देवता, प्रसन्न करने के लिए इन 4 चीजों का करें दान

Google News Follow

हर मनुष्य चाहता है कि कभी भी शनि देव उससे नाराज न हों, और अगर नाराज हैं भी तो वह अपनी नाराजगी दूर कर उस पर अपनी कृपा दृष्टि डालें। अगर आप भी भगवान शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं या उनकी कृपा दृष्टि चाहते हैं, तो ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ खास चीजों का दान करें।
शनिवार का दिन भगवान शनि का बेहद ही प्रिय दिन है। इस दिन भगवान शनि देव जी की पूजा-पाठ करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान शनि अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं इसलिए इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ खास वस्तुओं का अगर आप दान करते हैं तो इससे आपके जीवन से सारी परेशानियों का अंत होगा साथ ही शनिदेव की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी।
अगर आपके ऊपर शनिदेव के अशुभ प्रभाव पड़ रहे हैं तो इसे रोकने के लिए नीले रंग के फूल यानी अपराजिता और काले रंग के फूल का दान करना बेहद शुभ होता है। शनिवार को भगवान शनिदेव जी को नीले रंग के फूल चढ़ाने से सारी परेशानियों का अंत होता है।
अगर शनिवार के दिन आप किसी भी मंदिर गए हैं और आपके जूते या चप्पल चोरी हो जाते हैं या गुम जाते हैं तो इसके लिए यह भी कहा जाता है कि आपके ऊपर से शनिदेव की बुरी दृष्टि का अंत होता है। अगर आप शनिवार के दिन जूते-चप्पलों का दान करते हैं तो यह भी बेहद शुभ माना जाता है।
काले तिल भगवान शनिदेव को बेहद पसन्द होते हैं। शनिवार के दिन अगर आप काले तिल का दान करते हैं या भगवान शनिदेव को सरसों के तेल के साथ काला तिल चढ़ाते हैं तो इससे भी आपके जीवन से तमाम तरह की परेशानियों का अंत होगा।
शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए शनिवार के दिन 7 प्रकार के खास अनाज जैसे गेहूं, चावल, मक्का, काली उड़द समेत अन्य चीजें जिनमें शामिल हों उसे दान करें। इस दिन जरूरतमंदों को भी दान देने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें