27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिदेखें, अयोध्या की हलचल: जो 2030 तक बनेगी सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन...

देखें, अयोध्या की हलचल: जो 2030 तक बनेगी सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी

Google News Follow
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का राजतिलक किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि 2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी। सरकार का अनुमान है कि 10 साल के बाद अयोध्या में सालाना आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ होगी।

इस दौरान उन्होंने कहा हमारी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 5 वर्ष पहले शुरू किया था और तब से लगातार ये आयोजन अपनी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राम जन्म भूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ पर्यटन की ढेर सारी संभावनाएं बन के आई हैं, उन संभावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सीएम योगी के साथ अयोध्या पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था, आज उत्तर प्रदेश के CM ने अयोध्या को पुन: प्रकाशमान किया है। उन्होंने कहा कि 12 लाख दीयों को जलाकर दीपमाला पूरे जगत को प्रकाशित कर रही है, ये केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम की मर्यादा का संदेश है।

बता दें कि इस दौरान वियतनाम, केन्या और त्रिनिदाद और टोबैगो के राजदूत अयोध्या में दिवाली समारोह के दौरान भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और देवी सीता के किरदार निभाने वाले कलाकारों का ‘राजतिलक’ किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें